‘राहुल गांधी पर मुकदमा होना चाहिए’, कांग्रेस नेता के बयान पर भड़के जीतन राम मांझी

दीपक कुमार तिवारी

पटना। केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राहुल गांधी के अमेरिका में दिए गए बयानों को देश विरोधी बताया। मांझी ने कहा कि राहुल गांधी को विदेश जाकर भारत की आलोचना नहीं करनी चाहिए थी। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के संरक्षक जीतन राम मांझी ने कहा कि राहुल गांधी लोकसभा में विपक्ष के नेता हैं और उन्हें अपनी बात संसद में रखनी चाहिए थी।
जीतन राम मांझी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए कहा कि कोई भी देशभक्त विदेशी धरती पर जाकर जनता की चुनी गई सरकार पर अभद्र टिप्पणी नहीं कर सकता। राहुल गांधी का बयान एक देशद्रोही का बयान है। उनके ऊपर मुकदमा दर्ज होना चाहिए।
वहीं आरक्षण के मुद्दे पर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने भी अपनी बात रखी। मांझी ने कहा कि जहां तक बात आरक्षण की है तो नरेंद्र मोदी के रहते किसी भी राहुल गांधी की हैसियत नहीं है कि देश से आरक्षण खत्म कर दे। मांझी ने कहा कि बाबा साहेब आंबेडकर ने कहा था कि हर दस साल में आरक्षण की समीक्षा होनी चाहिए। इस प्रकार अब तक छह बार समीक्षा हो जानी चाहिए थी। लेकिन हुआ नहीं।
इसके पहले जीतन राम मांझी ने रांची में झारखंड विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के चुनाव लड़ने के सवाल कहा कि उनकी पार्टी चुनाव लड़ेगी और गठबंधन में अपनी सीटों का दावा करेगी। उन्होंने कहा, ‘झारखंड में हम पार्टी के चुनाव लड़ने की संभावना के बारे में कहा कि यहां हम देख रहे हैं। हम यहां चुनाव लड़ेंगे। अपना दावा एलायंस के सामने रखेंगे।’

  • Related Posts

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    तृणमूल कांग्रेस के नाम और चुनाव चिह्न को…

    Continue reading
    NDA में जाने की अटकलों के पर शरद पवार का बड़ा बयान, ‘हां, मेरे बारे में…’

    पिछले कई महीनों से राजनीतिक गलियारों में यह…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    ‘ये अहंकार नहीं तो क्या है? बीजेपी वाले गुंडागर्दी…’, थप्पड़ कांड पर भड़की कांग्रेस

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    विथ्या रामराज ने तोड़ा पीटी उषा का 42 साल पुराना रिकॉर्ड, गुलवीर सिंह ने जीता सिल्वर

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    UP राज्यसभा चुनाव में सपा से कौन जाएगा सदन?

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    भारतीय सोशलिस्ट मंच ने मनाई भगत सिंह जयंती

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    इजरायली PM ने UAE का किया सीक्रेट दौरा! राष्ट्रपति से नेतन्याहू ने की मुलाकात 

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन

    TMC के चुनाव चिह्न पर SC ने EC को दी डेडलाइन