राहुल गांधी मेंटल केस…मनोज तिवारी की बात पर ललन सिंह भी उखड़ गए

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बिहार की राजधानी पटना पहुंचे बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने राहुल गांधी के ‘जाति जनगणना’ वाले बयान पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मनोज तिवारी ने राहुल गांधी के मानसिक स्वास्थ्य पर सवाल उठाते हुए उनकी जांच की मांग की है। मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी खुद अपनी जाति पूछे जाने पर भड़क जाते हैं, लेकिन दूसरों से जाति पूछने से नहीं चूकते। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी का मानसिक स्वास्थ्य परीक्षण होना चाहिए। दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह भी राहुल गांधी पर वार किया है।
पटना में पत्रकारों से बात करते हुए बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि राहुल गांधी मेंटल हैं, उनकी जांच होनी चाहिए। उनकी जात पूछने पर उनको गाली लग जाती है, और वो दूसरे की जात पूछ रहे हैं। मेंटल हेल्थ चेकअप होना चाहिए। मनोज तिवारी ने आगे कहा कि देश के हर बच्चे में प्रतिभा है और जो लोग सत्ता में रहने के आदी हो जाते हैं, उन्हें सत्ता से बाहर आने पर मछली की तरह तड़पाहट होती है।
मनोज तिवारी ने मोदी सरकार द्वारा पेंशन स्कीम को मंजूरी देने की सराहना की है। उन्होंने कहा कि इससे देश के 10 करोड़ परिवारों को फायदा होगा। उन्होंने तेजस्वी यादव पर तंज कसते हुए कहा कि वे खुद सत्ता में रहते हुए नौकरी देने का वादा करके मुकर गए, जबकि मोदी सरकार बिहार के विकास के लिए काम कर रही है। बीजेपी सांसद ने कहा कि विपक्ष को सिर्फ विरोध करने की आदत है।
दूसरी ओर केंद्रीय मंत्री ललन सिंह ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा है। ललन सिंह ने कहा कि राहुल गांधी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जातिगत जनगणना को लेकर गलत आरोप लगा रहे हैं। उन्होंने याद दिलाया कि जब वे इंडिया गठबंधन में साथ थे, तब नीतीश कुमार ने इस मुद्दे पर प्रस्ताव पारित करने की मांग की थी। लेकिन, राहुल गांधी ने ममता बनर्जी के कहने पर इसे खारिज कर दिया था। आज घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। वह जनता को भ्रमित कर रहे हैं। वह एक स्लोगन देते हैं। वह उनका काम है, करते रहें। उनकी बात का आधार नहीं है।

  • Related Posts

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी