नेपाल से देवघर जा रही कावरियों से भरी बस समस्तीपुर में पलटी, 35 तीर्थयात्री जख्मी

समस्तीपुर । नेपाल से देवघर जा रहे तीर्थ यात्रियों की बस दुर्घटना का शिकार हो गई। जिसमें 35 से अधिक लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। जख्मी में महिला पुरुष बच्चे सभी शामिल हैं ।बताया जाता है कि समस्तीपुर के मुसरीघरारी चौक के पास एनएच 28 पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने तीर्थ यात्रियों से भरी बस में टक्कर मार दी। जिसके बाद बस पलट गई और उसमें सवार 43 लोगों में से 35 से अधिक लोग जख्मी हो गए।जिनमें 8 लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। मुसरीघरारी थाना थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और सभी जख्मी को अलग-अलग अस्पतालों में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। जिनमें 20 से अधिक देवघर जा रहे तीर्थ यात्री को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। वहीं बाकी अन्य जख्मी को मुसरीघरारी के एक निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। जिस ट्रक के द्वारा टक्कर मार गया था, उस ट्रक को भी पुलिस ने जप्त कर लिया है। फिलहाल सभी जख्मी का इलाज जिले के अलग-अलग अस्पतालों में किया जा रहा है।
जख्मी कावरियों में गीता देवी, सीमा कुमारी, विश्वनाथ मुखिया बिंद, शोभा कुमारी राजेश्वर प्रसाद शाह मुस्कान शाह, फेकन मुखिया, शिव कुमारी, सियापति देवी, अमन प्रजापति, रामरती देवी ,सुजीत कुमारी, राम किशोरी राम, नागेंद्र शाह, रामभा शाह, सुखिया देवी, लक्ष्मी झा ,रविंद्र कुमार ,रामेश्वर शाह, सुबोध प्रसाद झा, लक्ष्मण मुखिया, सुमन मिश्रा, काजल कुमारी, उषा देवी आदि शामिल है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी