आईसीसी टी20 बल्लेबाजी रैंकिंग में राहुल और रिजवान ने हासिल की बढ़त

और पाकिस्तान के मोहम्मद रिजवान ने वरीयता में एक-एक पायदान की छलांग के साथ आईसीसी टी20 बल्लेबाजी की ताजा रैंकिंग में पांचवां और चौथा स्थान प्राप्त किया हैं। पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज रिजवान को बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज में 90 रन की बदौलत उनको आईसीसी टी20 बैटिंग रैंकिंग में एक पायदान का फायदा हुआ है और साथ ही सीरीज में 3-0 से जीत हासिल की थी।

सलामी बल्लेबाज राहुल न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों में 80 रन बनाने के बाद रिजवान से छह अंक पीछे हैं। लेकिन उन्हें भी एक पायदान का मुनाफा हुआ है, जिससे वह छठे स्थान पर पहुंच गए हैं। यहां भी भारत ने सीरीज को 3-0 से अपने नाम की थी।

न्यूजीलैंड के मार्टिन गुप्टिल, जिन्होंने भारत के खिलाफ 152 रन बनाए थे, उनको तीन स्थानों का फायदा हुआ है, जिससे वह 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

वहीं, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में रोहित शर्मा, जिन्होंने सीरीज में 159 रन बनाकर शीर्ष रहे थे, उनको दो पायदान का फायदा हुआ है और वह 13वें स्थान पर हैं। सूर्यकुमार यादव 24 पायदान चढ़कर 59वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

पाकिस्तान के फखर जमान बल्लेबाजों की सूची में पांच पायदानों की छलांगों के साथ 35वें स्थान पर आ गए हैं।

इस नई ताजा बल्लेबाजी रैंकिंग में पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम टॉप हैं। इसके बाद दूसरे नंबर पर इंग्लैंड के डेविड मलान हैं।

दूसरी तरफ, भारत के खिलाफ सीरीज में चार विकेट लेने वाले मिशेल सेंटनर को गेंदबाजी रैंकिंग में 10 स्थानों का लाभ मिला है, जिससे वह 13वें स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में भारत के गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार 19वें तो दीपक चाहर 40वें स्थान पर मौजूद हैं।

Related Posts

कबड्डी में भारत को मिला दूसरा गोल्ड, कांटे के मैच में पुरुष टीम ने ईरान को 40-34 से हराया 

शनिवार को एशियाई खेलों में भारत को कबड्डी…

Continue reading
भारत की महिला टीम ने कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल, कांटे की टक्कर में ईरान को हराया

भारत ने कबड्डी में गोल्ड मेडल जीत लिया…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

लो हो गया खेल, संधू और जोशी को बैठा दिया गया ज्ञानेश कुमार के साथ!

वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

वाराणसी के शिवाजी महोत्सव में भाषण से दिल जीत लिया था सुन्दरलाल ने

जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

जब रासमणि को भी निर्धनों के सेवा में आनंद मिलने लगा था

वोटों का हिसाब ..

वोटों का हिसाब ..

छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें