रबी फसल प्रशिक्षण कार्यक्रम : किसानों को समय पर बीज एवं उर्वरक उपलब्ध कराने पर जोर

मुजफ्फरपुर। जिला स्तरीय रबी कार्यशाला सह प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन मुशहरी स्थित प्रसार प्रशिक्षण केंद्र में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, उप विकास आयुक्त, संयुक्त निदेशक कृषि अभियंत्रण सह राज्य नोडल पदाधिकारी समेत अन्य वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा किया गया। इस कार्यशाला का उद्देश्य रबी मौसम में किसानों को सही मार्गदर्शन प्रदान करना और कृषि योजनाओं की जानकारी देना था।

जिला कृषि पदाधिकारी सुधीर कुमार ने रबी मौसम में बीज वितरण योजना की सभी प्रमुख पहलुओं पर चर्चा की और बताया कि गुणवत्तापूर्ण बीज सभी प्रखंडों में उपलब्ध कराए जा चुके हैं। पंचायत स्तर पर कृषि कर्मियों को दलहन और तिलहन बीजों के शत-प्रतिशत वितरण का निर्देश दिया गया है। सहायक निदेशक कृषि अभियंत्रण ने कृषि यंत्रों के उपयोग के महत्व पर जानकारी दी, जबकि अनुमंडल कृषि पदाधिकारी ने जैविक खेती प्रोत्साहन योजना पर प्रकाश डाला।

उप विकास आयुक्त ने किसानों को अनुदानित दर पर बीज और अन्य कृषि इनपुट्स की समय पर उपलब्धता सुनिश्चित करने की बात कही ताकि रबी फसलों की समय पर बुवाई हो सके। जिला पदाधिकारी ने कृषि योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए और कहा कि उर्वरकों की कमी नहीं होगी। साथ ही सभी उर्वरक दुकानों की जांच के लिए टीम गठित करने का निर्देश भी दिया गया।

अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक ने किसान क्रेडिट कार्ड (KCC) और npci लिंकिंग के महत्व पर जोर दिया। इस दौरान कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान ने रबी फसलों की वैज्ञानिक खेती पर विशेष प्रशिक्षण प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन उप परियोजना निदेशक आत्मा द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।

  • Related Posts

    बिहार: क्षेत्रीय भाषा पर जोर, दिवाली के पहले आएगा पैसा, शिक्षा विभाग का फैसला

    बिहार के सरकारी स्कूल के बच्चों को क्षेत्रीय…

    Continue reading
    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    कौशांबी हुई राममयी – राम चौक, हनुमान द्वार, श्रीराम पार्क अब रामलीला महोत्सव

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    ‘लद्दाख भारत का अटूट हिस्सा, किसी के इनकार से सच्चाई नहीं बदल सकती’, MEA की चीन को दो टूक 

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    राकेश रफीक के परिवारजनों से मिलने बिलारी पहुंचे डॉ. सुनीलम

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    मोदी सरकार को फिर से झुकाएंगे किसान, एसआईआर के खिलाफ भी संभाला मोर्चा!

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    पानी की किल्लत से जूझ रही झुग्गी बस्तियों की महिलाएं 15 अक्टूबर को नोएडा प्राधिकरण का घेराव करेंगी

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!

    यूपी के ग्राम प्रहरियों को योगी सरकार की दोहरी सौगात, दिया खास तोहफा!