शहरी परिवार कल्याण कार्यक्रमों की त्रैमासिक मंडलीय समीक्षा बैठक

पीएसआई इंडिया के सहयोग से आयोजित बैठक में विभिन्न बिन्दुओं पर हुई चर्चा

द न्यूज 15 ब्यूरो 

मेरठ । शहरी क्षेत्रों में परिवार कल्याण कार्यक्रमों को और सुदृढ़ व गुणवत्तापूर्ण बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के तत्वावधान में द चैलेंज इनिशिएटिव (टीसीआई)-पापुलेशन सर्विसेज इंटरनेशनल इंडिया (पीएसआई इंडिया) के सहयोग से अपर निदेशक चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण कार्यालय मेरठ के सभागार में त्रैमासिक मंडलीय शहरी स्वास्थ्य समीक्षा एवं क्षमता वर्धन बैठक आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता अपर निदेशक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डा. डी. के. सक्सेना ने की।
डॉ. सक्सेना ने बैठक में शहरी क्षेत्रों में चलाये जा रहे परिवार कल्याण कार्यक्रमों की समीक्षा के साथ ही प्रसव पश्चात और गर्भ समापन पश्चात गर्भनिरोधक साधनों को अपनाने के लिए महिलाओं को प्रेरित करने व उच्च गुणवत्तापूर्ण सेवाओं को प्रदान के बारे में भी विस्तार से चर्चा की। जिला चिकित्सालय और निजी अस्पतालों में मुहैया करायी जा रहीं इन सेवाओं की उपलब्धियों पर भी चर्चा हुई। परिवार नियोजन कार्यक्रमों की उपलब्धियों के साथ ही फेमिली प्लानिंग लाजिस्टिक मैनेजमेंट इन्फोर्मेशन सिस्टम (एफपीएलएमआईएस) पोर्टल और पिछले छह माह में किए गए वित्तीय व्यय की भी समीक्षा की गयी। बैठक में आशा कार्यकर्ताओं के चयन, महिला आरोग्य समितियों (मॉस) के गठन, आयुष्मान आरोग्य मंदिर की स्थापना और उपलब्धियों आदि पर चर्चा हुई।

बैठक का संचालन मंडलीय परियोजना प्रबंधक अरविंद गोस्वामी, शहरी स्वास्थ्य समन्वयक प्रदीप कुमार व मंडलीय एफ.पी.एल.एम.आई.एस मैनेजर अखिलेश सिंह द्वारा किया गया। बैठक में मेरठ, बुलंदशहर, हापुड, गौतमबुद्धनगर व बागपत जनपद से राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन के नोडल अधिकारी व शहरी स्वास्थ्य समन्वयक, जिला कार्यक्रम प्रबन्धक (डीपीएम), हेल्थ मैनेजमेंट इन्फॉर्मेशन सिस्टम (एचएमआईएस) मैनेजर, डी.सी.ए.ए व पीएसआई इंडिया से मैनेजर प्रोग्राम कोमल, इंद्रभूषण श्रीवास्तव और फील्ड प्रोग्राम कोआर्डिनेटर तरुण सौडियाल ने प्रतिभाग किया।

  • Related Posts

    आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने…

    Continue reading
    ब्राह्मण मंच से अखिलेश यादव को याद आया विकास दुबे! कहा – गाड़ी पलटने से सरकार बच गई
    • TN15TN15
    • August 5, 2026

    उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित ब्राह्मण…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    • By TN15
    • August 8, 2026
    CM विजय को बड़ा झटका! परिसीमन पर बुलाई मीटिंग से 37 सांसद गायब

    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची: छात्रों से मिली CJP टीम, अभिजीत दीपके के आने पर दिया अपडेट

    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    • By TN15
    • August 8, 2026
    बाढ़ ही खा रही  थी फसल को : खुद एनटीए ने ही लीक किए पर्चे!

    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    • By TN15
    • August 8, 2026
    PAK एजेंट के हनी ट्रैप में फंसा वायुसेना का अधिकारी, गिरफ्तार  

    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    • By TN15
    • August 8, 2026
    रांची छात्र आंदोलन पर उद्धव ठाकरे बोले, ‘अगर जरूरत पड़ी तो मैं…’

    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी

    • By TN15
    • August 8, 2026
    मूड खराब है तो मत आओ ऑफिस, इस कंपनी ने लागू की Unhappy Leave पॉलिसी