पुष्कर सिंह धामी होंगे उत्तराखंड के सीएम, बीजेपी ने फिर से जताया भरोसा, गोवा में सस्पेंस बरकरार 

द न्यूज 15 

नई दिल्ली।  उत्तराखंड के लिए भाजपा ने सीएम के नाम की घोषणा कर दी है। बीजेपी ने एक बार फिर से पुष्कर सिंह धामी पर ही भरोसा जताया है। वहीं गोवा में अभी भी सस्पेंस जारी है। वहां अभी तक नामों की घोषणा नहीं हो पाई है, हालांकि बताया जा रहा है कि जल्द ही बीजेपी सीएम के लिए नाम फाइनल कर देगी।
उत्तराखंड में भाजपा की विधायक दल की बैठक के बाद धामी के नाम की घोषणा की गई। इस बैठक में नव निर्वाचित विधायकों के साथ-साथ उत्तराखंड के लिए भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षकों- रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, विदेश राज्य मंत्री मीनाक्षी लेखी और राज्य के लिए पार्टी के चुनाव प्रभारी प्रल्हाद जोशी ने भाग लिया।
बैठक के बाद राजनाथ सिंह ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया- “पुष्कर सिंह धामी को विधायक दल के नेता के रूप में चुना गया है। मैं उन्हें बधाई देता हूं, मुझे विश्वास है कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड तेजी से प्रगति करेगा।”
पुष्कर सिंह धामी हाल ही में हुए विधानसभा चुनावों में खटीमा से अपनी सीट हार गए थे। उनकी हार के बाद से ये आशंका जताई जा रही थी कि बीजेपी अब किसी और को सीएम पद दे देगी, लेकिन सोमवार को एक बार फिर से धामी के नाम पर मुहर लग गई है। इसी के साथ पिछले 10 दिनों से चल रहा अटकलों का बाजार भी अब खत्म हो गया है।
धामी को अब छह महीने के अंदर विधायक बनना होगा, ताकि वो आराम से अपने कार्यकाल को पूरा कर सकें। बता दें कि विधानसभा चुनावों में बीजेपी ने 70 में से 40 पर जीत हासिल की है।

Related Posts

सोनिया गांधी ने गाजा पर भारत के स्टैंड को लेकर लिखा आर्टिकल, भड़की BJP बोली- ‘विदेश नीति पर वोटबैंक…’
  • TN15TN15
  • June 27, 2026

सोनिया गांधी ने गाजा पर मोदी सरकार की…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

अखिलेश यादव पी. डी. ए के मजबूत स्तम्भ : रविंद्र प्रधान जोगी

  • By TN15
  • July 1, 2026
अखिलेश यादव पी. डी. ए के मजबूत स्तम्भ : रविंद्र प्रधान जोगी

IPL 2027: हार्दिक पांड्या को लेने में इन 7 टीमों के बीच मची होड़, 2 फ्रेंचाइजी ने फेरा मुंह, MI का छोड़ेंगे साथ?

  • By TN15
  • July 1, 2026
IPL 2027: हार्दिक पांड्या को लेने में इन 7 टीमों के बीच मची होड़, 2 फ्रेंचाइजी ने फेरा मुंह, MI का छोड़ेंगे साथ?

दिल्ली में 50% कर्मचारियों के लिए WFH लागू करने का ऐलान, पार्किंग शुल्क बढ़कर होगा दोगुना

  • By TN15
  • July 1, 2026
दिल्ली में 50% कर्मचारियों के लिए WFH लागू करने का ऐलान, पार्किंग शुल्क बढ़कर होगा दोगुना

MP की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर मजाक पड़ा भारी

  • By TN15
  • July 1, 2026
MP की डेंटिस्ट मुस्कान सोनी 5 साल के लिए सस्पेंड, केतन अग्रवाल हत्याकांड पर मजाक पड़ा भारी

‘नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं’, RJD के बाद JDU की मांग

  • By TN15
  • July 1, 2026
‘नीतीश कुमार को बनाया जाए डिप्टी PM, बिहार के लोग यही चाहते हैं’, RJD के बाद JDU की मांग

जम्मू-कश्मीर में CIK की बड़ी कार्रवाई, KCCI के पूर्व अध्यक्ष मुबीन शाह की करोड़ों की संपत्ति जब्त

  • By TN15
  • July 1, 2026
जम्मू-कश्मीर में CIK की बड़ी कार्रवाई, KCCI के पूर्व अध्यक्ष मुबीन शाह की करोड़ों की संपत्ति जब्त