उत्तराखंड में फिर पुष्कर सिंह धामी की धमकः दूसरी बार बने सीएम, ऐसा रहा है सियासी सफर

सबसे पहले सतपाल महराज ने शपथ ली। पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे सौरभ बहुगुणा को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई है

द न्यूज 15 
देहरादून। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी के नेता पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री के तौर पर दूसरी बार पदभार संभाल लिया है। बुधवार को देहरादून में उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर भाजपा नेता पुष्कर सिंह धामी को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ ही सतपाल महाराज, प्रेमचंद अग्रवाल, गणेश जोशी, धन सिंह रावत, सुबोध उनियाल, रेखा आर्य, चंदन राम दास और सौरभ बहुगुणा को भी मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। सबसे पहले सतपाल महराज ने शपथ ली। मंत्री बनाए गए विधायक सौरभ बहुगुणा पूर्व मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा के बेटे है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ समेत भाजपा तथा अन्य दलों के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

मिशन 2024 पर बीजेपी का फोकसः यूपी समेत तीन सूबों के सीएम की उम्र अंडर 50, धामी सबसे युवा
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का सियासी सफर 2002 में उत्तराखंड भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष के तौर पर शुरू हुआ था। वे 2002 से 2008 तक इस पद पर रहे। इसके पहले 2001 से 2002 तक वे राज्य के मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी रहे। 2010-2012 तक वे राज्यमंत्री (दर्जाप्राप्त) शहरी अनुश्रवण समिति रहे। 2012 के विधानसभा चुनाव में वे खटीमा से विधायक निर्वाचित हुए। 2012 के बाद 2017 के चुनाव में भी विधायक निर्वाचित हुए।
सीएम पुष्कर सिंह धामी का जन्म 16 सितंबर 1975 को पिथौरागढ़ में हुआ था। वे उत्तराखंड के 12वें और सबसे युवा मुख्यमंत्री हैं। पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड के 12वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से कुछ घंटे पहले बुधवार सुबह टपकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना की। उनके साथ मसूरी विधायक गणेश जोशी और अन्य लोग मौजूद रहे। इसके बाद वे टोंस नदी के किनारे स्थित शिव मंदिर में ‘जलाभिषेक’ भी किए और राज्य के कल्याण और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। मुख्यमंत्री धामी शहर के रेसकोर्स स्थित एक गुरुद्वारे में भी मत्था टेकने गए।

Related Posts

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

Continue reading
एसआईआर को कांग्रेस गंभीर, ज्ञानेश कुमार की बड़ी घेराबंदी  

कांग्रेस की सबसे बड़ी नीति निर्धारक इकाई कांग्रेस…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार