पुष्कर सिंह धामी के शपथ ग्रहण से पहले जानें उनके बारे में खास बातें

द न्यूज 15  

देहरादून। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नेता पुष्कर सिंह धामी आज उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे हैं। खटीमा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ने के बावजूद वह लगातार दूसरी बार उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। उत्तराखंड के राज्यपाल ले. जनरल गुरमीत सिंह धामी को देहरादून के परेड ग्राउंड में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगे। आइए पुष्कर सिंह धामी के बारे में कुछ बाते जानते हैं, जिनके नेतृत्व में पहाड़ पर पहली बार किसी सरकार ने वापसी की है।
1. पुष्कर सिंह धामी का जन्म 1975 में पिथौरागढ़ जिले के कानालिछीना गांव में हुआ था। हालांकि, कुछ ही समय बाद उनका परिवार टुंडी गांव चला गया था, जहां धामी ने 5वीं कक्षा तक पढ़ाई की। इसके बाद वे खटीमा के नगला तराई भाबर चले गए।
2. धामी ने लखनऊ यूनिवर्सिटी से मानव संसाधन प्रबंधन और औद्यौगिक संबंध में स्नातक किया। वह राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ में शामिल हो गए। वह भारतीय जनता पार्टी के छात्र संगठन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के भी सदस्य रहे हैं।
3. पुष्कर सिंह धामी 2001 में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री बने भगत सिंह कोश्यारी के सलाहकार भी रह चुके हैं।
4. धामी उत्तराखंड में बीजेपी युवा मोर्चा के दो बार अध्यक्ष रह चुके हैं। 2002 और 2008 में उन्होंने युवा मोर्चा की कमान संभाली थी।
5 धामी कुमाऊं क्षेत्र से आने वाले राज्य के 13वें मुख्यमंत्री होंगे। इनसे पहले दो मुख्यमंत्री गढ़वाल क्षेत्र के थे।
लगातार दूसरी बार बीजेपी को बहुमत : पिछले महीने हुए चुनाव में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। 70 सीटों वाली विधानसभा में बीजेपी ने 47 सीटें जीत लीं। कांग्रेस महज 19 सीटों पर सिमट गई। 21 सालों के इतिहास में उत्तराखंड में पहली बार किसी सरकार ने वापसी की है। हालांकि, धामी अपनी सीट हार गए। उन्हें खटीमा में कांग्रेस उम्मीदवार भुवन चंद्र कापड़ी ने 6,579 वोट से हराया।

Related Posts

सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’
  • TN15TN15
  • June 18, 2026

यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश…

Continue reading
‘SIT की जांच से पहले आपके पास…’, राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर बोले डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक!
  • TN15TN15
  • June 18, 2026

राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर इन…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

  • By TN15
  • June 18, 2026
सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

  • By TN15
  • June 18, 2026
राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद के बीच नया वीडियो आया सामने, दान राशि की गिनती वाली दिखी जगह 

अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

  • By TN15
  • June 18, 2026
अब सालार मसूद गाजी दरगाह में वित्तीय अनियमितताओं का आरोप, BJP ने उठाई SIT जांच की मांग   

‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

  • By TN15
  • June 18, 2026
‘सचिन तेंदुलकर और वैभव सूर्यवंशी की तुलना…’, पूर्व भारतीय कप्तान का बड़ा बयान!

महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

  • By TN15
  • June 18, 2026
महंगाई, बेरोजगारी व पेट्रोलियम मूल्यों की वृद्धि के खिलाफ CPI(M) का जिलाधिकारी गाजियाबाद कार्यालय पर प्रदर्शन, सरकार को सौंपा ज्ञापन

लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए

  • By TN15
  • June 18, 2026
लखीमपुर में पुलिस का गजब बयान! मालखाने से 1 करोड़ के गहने गायब, कहा- बंदर लेकर भाग गए