पूर्णिया: कोसी ने बरपाया कहर, घरों के बुझ गए चिराग

 पटना/पूर्णिया। बिहार में बाढ़ का कहर जारी है। 16 जिलों के दस लाख से ज्यादा की आबादी तबाही झेल रही है। पूर्णिया के बनमनखी अनुमंडल क्षेत्र में एक सप्ताह के भीतर पानी में डूब कर कई घरों के चिराग बुझ गए। किसी ने अपनी लाडली को खोया किसी ने आंखों के तारे को तो किसी ने अपना कमाउ पुत्र को खो दिया। अपनों को खोने के गम से अब तक परिजन ऊबर नहीं पाए हैं। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं कारी कोसी धार के लगातार बढ़ते जलस्तर ने अब कहर बरपाना शुरू कर दिया है।
एक और अपनों को खोने का गम तो दूसरी ओर बाढ़ का सितम, इन दोनों ने परिजनों को झकझोर कर रख दिया है। 18 वर्षीय पुत्री को खोने वाले दिनेश ह॔सदा डबडबाए आंख लिए कहते हैं कि कोशी में आए बाढ़ ने हमसे मेरी लाडली को छीन लिया। प्रत्येक वर्ष हम लोगों को बाढ़ जैसी समस्या से जूझना पड़ता है। वहीं कुरवा घाट गांव में कोशीधर में डूबे अजय मंडल के परिजन भी अब तक अपने कमाउ पुत्र को खो देने के गम में डूबे हुए हैं। उनके पिता के बुढ़ापे का सहारा छिन गया। वहीं बनमनखी के अभय चौधरी एवं उनके परिजन आज भी अपने लाडले के घर आने के इंतजार में टकटकी लगाए हैं।
गौरतलब है कि बीते रविवार को कल्वर्ट में स्नान करने के दौरान बनमनखी नगर परिषद वार्ड 21 निवासी शिवम कुमार की डूबने से मौत हो गई थी। वहीं बनमनखी के वार्ड नंबर 8 निवासी 35 वर्षीय अजय कुमार मंडल पिता कामेश्वर मंडल की सरसी के कुरव घाट गांव में कोशीधर में स्नान करने के दौरान डूबने से मौत हो गई, जबकि मंगलवार की संध्या बहोरा घाट के पीपर टोला निवासी दिनेश हंदा की पुत्री हंजी हंसदा की नाव से शौच के लिए जाने के दौरान कोशी धार में डूबने से मौत हो गई थी। धार के कछार में बसे दर्जनों गांव में लगातार पानी बढ़ रहा है जिससे यहां लोगों का जीना दुभर हो गया है। अनुमंडल क्षेत्र के तीन लोगों के एक सप्ताह के भीतर कोसी धार में डूब कर मौत की सूचना के बाद से बाढ़ ग्रस्त इलाके के लोगों में भय का माहौल है।
इधर सौरा नदी में स्नान के दौरान डूबे दो छात्रों में से एक के शव को बरामद कर लिया गया है। मृतक छात्र की पहचान केनगर के झुन्नीकला निवासी शिवम कुमार के रूप में की गयी है। लगभग 24 घंटे बाद एसडीआरएफ की टीम ने शव को घटना स्थल के करीब नदी से निकाला है। सदर थानाध्यक्ष राजीव कुमार लाल ने कहा कि दूसरे छात्र के डूबने का मामले में सस्पेंस है। हालां इसकी भी तलाश की जा रही है। बता दें कि शिवम बुधवार को साथियों के साथ कोचिंग पढ़कर लौटने के दौरान सौरा नदी में स्नान करने के लिए उतरा था कि अचानक दो छात्रों के डूबने कर लापता होने की खबर फैली। आसपास के ग्रामीणों के साथ पुलिस एवं एसडीआरएफ की टीम वहां पहुंची।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

    यूपी से राज्य सभा में जाएंगी स्मृति ईरानी? 

    भारत की महिला टीम ने कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल, कांटे की टक्कर में ईरान को हराया

    भारत की महिला टीम ने कबड्डी में जीता गोल्ड मेडल, कांटे की टक्कर में ईरान को हराया

    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    ₹42,000 न्यूनतम वेतन क्यों जरूरी है? – मजदूर का पसीना, देश की तरक्की है : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ज्ञानेश कुमार के काम पर आपत्ति दर्ज कराने वाले चुनाव आयुक्तों संधू और जोशी को फंसाने की फ़िराक में केंद्र सरकार!

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य