बिहार में बाढ़ और तेजस्वी विदेश में : जायसवाल

 सवाल पूछने पर उखड़े दिलीप जायसवाल ने मीडिया को दी नसीहत

 पटना। पड़ोसी देश नेपाल में भारी बारिश की वजह से बिहार में बाढ़ ने तबाही का मंजर खड़ा कर दिया है। राज्य के 16 जिलों में लगभग 10 लाख से ज्यादा की आबादी बाढ़ की तबाही में जी रही है। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पत्नी और बेटी के साथ विदेश यात्रा पर हैं और वहीं से ट्वीट कर नीतीश कुमार की सरकार पर निशाना साध रहे हैं। इस बीच दिलीप जायसवाल से जब तेजस्वी के आरोपों पर सवाल किया जाता है तो मीडिया को ही नसीहत देने लगते हैं कि कौन सा सवाल पूछना चाहिए और किन सवालों से बचना चाहिए।
दुबई से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्सपर पोस्ट डालकर तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार से मांग किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह कर बिहार में बाढ़ को राष्ट्रीय आपदा घोषित कराएं तेजस्वी यादव ने नीतीश सरकार पर कई गंभीर आरोप भी लगाया है। गुरुवार को जब बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और भूमि सुधार एवं राजस्व मंत्री दिलीप जायसवाल से तेजस्वी के आरोपी को लेकर सवाल किया गया तो मीडिया पर ही उखड़ गए।
दिलीप जायसवाल ने कहा कि तेजस्वी यादव को सवाल उठाने से पहले बाढ़ पीड़ितों के बीच जाना चाहिए। तेजस्वी को पहले खोजिए कि वह कहां गायब हैं। उन्हें पहले बाढ़ पीड़ितों के बीच होना चाहिए तो विदेश यात्रा पर घूम रहे हैं और जो नेता बिहार में नहीं है और जो बाढ़ पीड़ित के बीच नहीं है उसकी बात आप लोग क्यों कर रहे हैं।
दिलीप जायसवाल ने कहा कि जो आदमी बाढ़ पीड़ितों के बीच नहीं है वह बाढ़ के बारे में क्या बोल सकता है और आप लोगों को भी यह सवाल नहीं पूछना चाहिए। इतना कहते हुए दिलीप जायसवाल आगे की ओर निकल गए। इससे पहले उन्होंने कहा कि जो व्यक्ति दुबई घूम रहा है और राज्य में आपदा की स्थिति है उसका सवाल आप लोगों को पूछना ही नहीं चाहिए।

  • Related Posts

    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    Gen Z की RSS प्रमुख मोहन भागवत से…

    Continue reading
    ‘गृह मंत्री सदन में आएं’, विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- ‘वो सुबह से शाम तक…’
    • TN15TN15
    • August 7, 2026

    सीजेपी आंदोलन के दौरान दिल्ली में युवाओं पर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    • By TN15
    • August 7, 2026
    पीएम के साथ मीटिंग में सांसदों को दिया गया उनका ‘रिपोर्ट कार्ड ‘, 90 दिनों का सोशल मीडिया डेटा क्यों खास?

    मोहन भागवत के बयान पर बोले अभिजीत दीपके

    • By TN15
    • August 7, 2026
    मोहन भागवत के बयान पर  बोले अभिजीत दीपके

    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    JPSC प्रोटेस्ट के बीच गिरिराज सिंह का अभिजीत दीपके पर हमला, ‘मुंह छिपाते फिर रहे’

    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

    • By TN15
    • August 7, 2026
    सऊदी, तुर्किए और पाकिस्तान में आज होगी बड़ी रक्षा डील!

    ‘गृह मंत्री सदन में आएं’, विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- ‘वो सुबह से शाम तक…’

    • By TN15
    • August 7, 2026
    ‘गृह मंत्री सदन में आएं’, विपक्ष ने लगाए संसद में नारे तो रिजिजू बोले- ‘वो सुबह से शाम तक…’

    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…

    • By TN15
    • August 7, 2026
    भरत तिवारी एनकाउंटर पर बड़ा दावा! वकील बोले- बैलिस्टिक रिपोर्ट…