Punjab Crime : हिन्दू नेता सुधीर सूरी की हत्या में खालिस्तानी कनेक्शन! आतंकी लखबीर सिंह ने ली जिम्मेदारी

अमृतसर में हिन्दू नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार को सरेआम गोली मारकर हत्या करने के मामले में अब आतंकी कनेक्शन जुड़ गया है। कनाडा में बैठे भगोड़े खालिस्तानी आतंकी लखबीर ने इस हत्याकांड की जिम्मेदारी ली है। आतंकी लखबीर ने फेसबुक पर लंडा हरिके अकाउंट से पोस्ट कर रहा है कि जो सिख कौम या किसी भी अन्य धर्म के बारे में बुरा बोलते हैं वे सभी तैयारी रखें। सभी की बारी आएगी। सिक्योरिटी लेकर यह न समझें कि बच जाएंगे। अभी तो शुरुआत हुई है हक लेना अभी बाकी है। पुलिस जांच कर रही है कि फेसबुक पोस्ट में कितनी सच्चाई है। हालांकि गत दिनों अमृतसर में पकड़े गये तीन आतंकी और तरनतारन में कपड़ा व्यवसायी की हत्या में पकड़े गये आतंकियों ने लखबीर लांडा के लिए काम करने का खुलासा किया था। आतंकियों ने बताया कि उन्हें अमृतसर में हिन्दू नेता सुधीर सूरी की हत्या करने के लिए कहा गया था। ऐसे में इस हत्या में आतंकी कनेक्शन जुड़ा होने की संभावना बढ़ गई है। अमृतसर के एसपी विशालजीत सिंह का कहना है कि इस पोस्ट की पुलिस जांच कर रही है। कनाडा में बैठकर भारत में आतंक फैला रहा लांडा
लखबीर सिंह उर्फ लांडा कनाडा में बैठकर खासकर पंजाब में आतंक फैला रहा है। पंजाब के कई मामलों में वांछित लखबीर साल 2017 में कनाडा भाग गया था। पंजाब पुलिस के अनुसार 33 वर्षीय लखबीर सिंह उर्फ लांडा एक गैंगस्टर है, जो मूलरूप से तरनतारन जिले के हरिके का रहने वाला है। फिलहाल वह कनाडा के सास्काटून में रहता है। लंडा पाकिस्तान में बैठे आतंकी हरमिंदर सिंह उर्फ रिंदा के साथ मिलकर पंजाब में आतंकी नेटवर्क चला रहा है। मोहाली में पंजाब पुलिस के इंटेलिजेंस विंग के हेड क्वार्टर पर हुए आरपीजी हमले में लखबीर सिंह का नाम सामने आया था। तरनतारन में हुए कपड़ा व्यापारी की हत्या में भी लखबीर का नाम सामने आया था। पंजाब में उसके खिलाफ २० आपराधिक मामले दर्ज हैं।

सिटी स्कैन करवाया, सूरी को लगी थी चार गालियां

पुलिस ने सुधीर सूरी के शरीर का सिटी स्कैन करवाया है। इसमें सूरी को चार गोलियां लगने की बात पता चली है। दो गोलियां छाती पर एक पट के पास और एक गोली कंडे में लग कर निकल गई है। भारी सुरक्षा प्रबंधों के बीच पुलिस हिन्दू नेता का पोस्टमार्टम करवाने के लिए शव सरकारी मेडिकल कालेज के मोर्चरी हाउस में ले गई। पोस्टमार्टम करने के लिए तीन डाक्टरों का बोर्ड बनाया गया है।

अमृतसर में माहौल तनावपूर्ण

शिवसेना (टकसाली) नेता सुधीर सूरी की जघन्य हत्या के बाद अमृतसर में माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है। हिन्दू संगठनों ने आज पंजाब बंद का आह्वान किया है। शिवसेना दुकानें बंद करवाने को लेकर लोगों से बहर कर रहे हंै। पंजाब में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। हिन्दू नेताओं और धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

  • Related Posts

    Malviya Nagar Fire: 21 मौतें, होटल मालिक का नाम लोकेश बजाज, पकड़ने के लिए छापेमारी 

    दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में एक होटल…

    Continue reading
    मदरसे जा रही 12 साल की बच्ची का शव बरामद, बडगाम में रेप और हत्या की आशंका से सनसनी

    मध्य कश्मीर के बडगाम ज़िले के गालवानपोरा गांव…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया