दिघरा डाकघर के स्थानांतरण को खाता धारक सहित जनप्रतिनिधि ने रोकने की रखी मांग

सुरक्षित स्थल से असुरक्षित स्थल पर क्यों हो रहा है स्थानांतर आम लोगों मे है चर्चा का विषय

सुभाषचंद्र कुमार
समस्तीपुर पूसा। भारतीय डाक सेवा भारत सरकार का एक उपक्रम जिससे आम लोगों को सीधा सरोकार है। मोबाइल, इंटरनेट, ईमेल, सोशल मीडिया, के दौर मैं जहां पत्राचार को कार्यालय के कामों तक सीमित कर दिया। वहीं भारतीय डाक ने जन सेवाओं को विस्तृत रूप देखकर अपनी प्रतिबद्धता को दिखाया है।

दैनिक बचत, मासिक बचत, बीमा सहित, हर घर तक पार्सल को पहुंचाने एवं बैंकिंग की सुविधा ने डाक को आधुनिकता मिली है। वर्तमान में प्रधान डाकघर से लेकर भाया डाकघर एवं शाखा(उप) डाकघर तक को इंटरनेट की सुविधा से युक्त किया जा चुका है। बैंक की तरह डाक भी ग्राहक को तत्काल हर एक सुविधा देने को तत्पर है।

इसी क्रम में समस्तीपुर जिले के पूसा प्रखंड स्थित दिघरा भाया डाकघर से एक विचित्र मामला प्रकाश में आया है। सारी मकसद या विभागीय लापरवाही के बावजूद भी यहां इंटरनेट (लिंक) नहीं रहने की समस्या नित्य दर्ज की जाती है। ग्राहक सहित शाखा डाकघर को मिलने वाला पर्चा भी नियमित रूप से मिल नहीं पाता।

सूत्रों की माने तो यहां के कर्मचारी काम करने मे लापरवाही करते हैं लेकिन हवाला लिंक फेल का देते हैं। मिली जानकारी के अनुसार भाया डाकघर को लिंक नहीं रहने का हवाला देते हुए महज वर्तमान में अवस्थित कार्यालय को लगभग 200 कदम दूर एक पुस्तकालय में स्थानांतरित किया जा रहा है। जहां सुविधाओं का घोर अभाव है।

इस बाबत डाक अधीक्षक समस्तीपुर पश्चिमी अनुमंडल को एक पत्र प्रेषित करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं डाकघर के खाता धारकों ने वर्तमान में संचालित डाकघर के स्थल पर रुकने के लिए छायादार स्थल, मीटिंग करने की व्यवस्था, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था एवं सीसीटीवी कैमरा से सुरक्षित स्थल होने का दावा के साथ स्थानांतरण को रोकने की मांग किया है।

स्थानांतरित स्थल पुस्तकालय विद्यालय परिसर के अंदर होने से विद्यालय के शैक्षिक माहौल पर भी इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ेगा। एवं पुस्तकालय परिसर में सामान्य सुविधाओं के न होने का भी दावा किया गया है। दूसरी ओर आवेदन में पूर्व में हुए विद्यालय परिसर में चोरी की घटना का भी हवाला दिया है एवं पुस्तकालय के स्थल को असुरक्षित बताया है।

आवेदक को पंचायत के मुखिया, उप मुखिया, उपसरपंच, साहित्य कई वार्ड सदस्यों ने हस्ताक्षर किया है। देखना यह होगा कि यह स्थानांतरण रुकता है या फिर खाताधारक सहित कर्मचारियों को असुविधा से जूझना होगा।

  • Related Posts

    भरत तिवारी के परिवार ने सरकारी नौकरी और मुआवजे को ठुकराया, कहा- सम्राट पहले सजा दिलाएं
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    आरा। भरत तिवारी के परिवार ने सीएम सम्राट…

    Continue reading
    जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत
    • TN15TN15
    • August 14, 2026

    धनबाद। धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वीरता-सेवा पदक का ऐलान, पैरामिलिट्री फोर्स में सबसे ज्यादा CRPF को मिले

    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    • By TN15
    • August 14, 2026
    जवाबदेह सरकार के लिए पूर्वांचल यात्रा आजमगढ़ पहुंची

    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    • By TN15
    • August 14, 2026
    वो दर्दनाक दौर जिसे इतिहास कभी भुला नहीं सकता: विभाजन विभीषिका में बिछड़े लाखों परिवारों को कोटि-कोटि नमन

    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘भारत की सहनशीलता को न समझें…’, डोभाल ने दिलाई ऑपरेशन सिंदूर की याद

    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    • By TN15
    • August 14, 2026
    अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ‘सौरव के एक वीडियो की वजह से…’

    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है

    • By TN15
    • August 14, 2026
    ‘संदीप दीक्षित का बयान..’: पहली बार कांग्रेस से दूर हुई RJD, पार्टी MP बोले- सिर्फ राष्ट्राध्यक्ष की बात नहीं है