जमीन के नीचे क्या है? बारिश के बीच धरती से उठीं आग की लपटें, पानी में उबलते बुलबुलों ने बढ़ाई लोगों में दहशत

धनबाद। धनबाद जिले से सटे बोकारो के गोमिया प्रखंड की बांध पंचायत में शुक्रवार को धरती के भीतर से आग की लपटें निकलने का हैरान करने वाला मामला सामने आया। पलानी झिरकी हरिजन टोला के समीप खुले मैदान में जमीन के अंदर से बुलबुलों के साथ आग निकलती दिखाई दी। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि बारिश के बावजूद जमीन के आसपास जमा पानी में लगातार बुलबुले उठते रहे और पानी खौलता हुआ नजर आया।

 

 

ज्वलनशील गैस के रिसाव की आशंका

 

 

स्थानीय लोगों की नजर जब इस असामान्य घटना पर पड़ी तो इलाके में कौतूहल के साथ चिंता भी फैल गई। लोगों का आशंका है कि जमीन के नीचे से किसी प्रकार की ज्वलनशील गैस का रिसाव हो रहा है, जिसके कारण पानी में बुलबुले उठने के साथ आग दिखाई दे रही है। हालांकि अनुमान लगाया जा रहा है की इस स्थान पर जमीन के नीचे प्रचुर मात्र मे मिथेन गैस होने की संभावना है।
 

जमीन के नीचे मिथेन गैस का भंडार

 

 

इस मामले नवभारत टाइम्स ऑनलाइन की टीम ने बारिस की पानी मे उठ रहे आग की लपटों के बारे जनकारी के लिए धनबाद में सीएमएफआरआई के सीनियर साइनटिस्ट टीबी सिंह से बात की। उन्होंने बताया की बोकारो जिले के आसपास के इलाकों में जमीन के नीचे प्रचुर मात्र मे मिथेन गैस का भंडार है। बोकारो के तलगाड़िया मे मिथेन गैस का दोहन भी किया जा रहा है।

 

 

मिथेन गैस के ऑक्सीजन के संपर्क में आने से लगी आग

 

सीएमएफआरआई के सीनियर साइनटिस्ट रिटार्ड एके सिंह ने कहा कि मिथेन गैस ऑक्सीजन के संपर्क में आते ही उसमें आग लग जाती है। गोमिया के जिस स्थान पर आग की लपटें उठ रही हैं, वहां देखा जा सकता है की बारिश का पानी जमा है। इस बारिश की पानी ने वहां की मिट्टी को ढीली कर दी है, जिस वजह से जमीन के नीचे स्थित मिथेन गैस उपरी सतह पर आ गया और ऑक्सीजन के संपर्क में आते हैं, उससे आपके लगते उठने लगी होगी। लोगों को इससे घबराने की जरूरत नहीं है। वो आग के संपर्क मे न आए, इस लिए वहां से दूर रहे।

  • Related Posts

    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading
    बिहार में जबरदस्त बारिश, हाई अलर्ट के बाद मुख्य सचिव ने बुलाई इमरजेंसी बैठक

    नेपाल के तराई क्षेत्र और गंडक नदी के…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    आसपा नेत्री रविता गौतम गिरफ्तार

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    गुजरात में हलचल, पूर्व CM शंकर सिंह वाघेला थाम सकते हैं इस पार्टी का दामन

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    जयपुर में बकाया मांगने पर युवक की लाठी डंडों से पीटकर ले ली जान 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार 

    UP MLC Election 2026 में BJP ने घोषित किए 6 उम्मीदवार