साबित करिए, यादवों और मुस्लिमों के 20 हजार नाम मतदाता सूची से हटाने के अखिलेश के आरोप पर चुनाव आयोग का पलटवार

चुनाव आयोग ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सावर्जनिक मंचों पर लगाए गये उन आरोपों को साबित करने और सबूत पेश करने को कहा है, जिसमें उन्होंने कहा था कि चुनाव आयोग ने भाजपा के इशारे पर लगभग सभी यूपी विधानसभा क्षेत्रों में यादव और मुस्लिम समुदायों के मतदाताओं के 20,000 नाम जानबूझकर हटा दिये गय हैं।
चुनाव आयोग ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव को सबूत पेश करने के लिए 10 नवम्बर तक का समय दिया है। चुनाव आयोग ने यह भी कहा है कि इतनी बड़ी संख्या में नाम हटाये जाने का विधानसभा वार डेटा पेश करें ताकि जरूरी कार्रवाई की जा सके। 29 सितम्बर को लखनऊ में हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सम्मेलन में अखिलेश यादव को तीसरी बार राष्ट्रीय अध्यक्ष चुनाव गया था।

इस सम्मेलन में अपने संबोधन के दौरान उन्होंने कहा था कि राज्य चुनाव आयोग ने उत्त प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में वोटर लिस्ट से यादव और मुस्लिम मतदाताओं के करीब 20-20 हजार नाम हटा दिये हैं। राज्य के इलेक्शन डिपार्टमेंट ने यह काम बीजेपी के इशारे पर किया है। अगर इसकी जांच हो तो पता चल जाएगा कि किनके नाम हटा दिये गये हैं। उन्होंने यह भी कहा था कि भारत के चुनाव आयोग ने सबसे ज्यादा निराश किया है।

  • Related Posts

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी