Bharat Jodo Yatara : नया अध्यक्ष मिला तो दूर हुए मतभेद, पहली बार राहुल गांधी की यात्रा में पहुंचे मनीष तिवारी

मनीष तिवारी ने मल्लिकार्जुन खड़गे के नामांकन पत्र पर बतौर प्रस्तावक हस्ताक्षर भी किये थे। इस बात के कयास लगाए जा रहे थे नया अध्यक्ष मिलते ही कांग्रेस के जी-23 की नाराजगी दूर हो चुकी है।

राहुल गांधी के नेतृत्व वाली भारत जोड़ो यात्रा शुक्रवार को तेलंगाना के नारायणपेट जिले के येलिगंदला से फिर से शुरू हुई। इसके आज 23.3 किलोमीटर की दूरी तर करने की उम्मीद है। कांग्रेस पार्टी के सूत्रों ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि यात्रा शुक्रवार रात को महबूबनगर में रुकेगी। राज्य में यात्रा का यह तीसरा दिन है। सूत्रों के अनुसार यात्रा सुबह करीब 6.10 बजे शुरू हुई और इसमें पूर्व केंद्रीय मंत्री जयराम रमेश अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के प्रभारी के.सी. वेणुगोपाल और पार्टी की तेलंगाना इकाई के अध्यक्ष ए रेवंत समेत कई बड़े नेता राहुल गांधी के साथ शामिल हुए। सूत्रों ने बताया कि राहुल ने दो स्कूली छात्राओं को बुलाया जो यात्रा मार्ग में सड़क किनारे उनका इंतजार कर रही थीं और कुछ दूरी तक उनके साथ चले।

कांग्रेस पार्टी द्वारा शेयर किेय गये फोटो में मनीष तिवारी भी नजर आ रहे हैं। दरअसल सात नवम्बर को महाराष्ट्र में प्रवेश करने से पहले यात्रा तेलंगाना के नौ लोकसभा और 19 विधानसभा क्षेत्रों में गुजरते हुए कुल 375 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। चार नवम्बर को यात्रा एक दिन का विराम लेगी। भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल खेल, व्यवसाय और मनोरंजन क्षेत्र की हस्तियों के साथ-साथ विभिन्न समुदायों के बुद्धिजीवियों और नेताओं से मुलाकात करेंगे। तेलंगाना प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्यों ने कहा कि राहुल पूरे तेलंगाना में प्रार्थना स्थलों, मस्जिदों और मंदिरों का दौरा कर वहां पूजा अर्चना भी करेंगे। भारत जोड़ो यात्रा सात सितम्बर को तमिलनाडु के कन्याकुमारी से शुरू हुई थी। यात्रा का तेलंगाना चरण शुरू करने से पहले राहुल गांधी ने केरल आंध्र प्रदेश और कर्नाटक में पद यात्रा की।

  • Related Posts

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    आरजेडी नेता और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष…

    Continue reading
    लोकतंत्र के मामले में कहीं चीन और रूस जैसी स्थिति न हो जाए हमारी?

    ज्ञानेश कुमार के मामले पर भी एकजुट नहीं…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी