पेपर मिल को खोलने और मजदूरों के बकाया वेतन की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन

रानीगंज :(संवाददाता अनूप जोशी)रानीगंज के बल्लभपुर पेपर मिल को खोलने और मजदूरों के तीन माह के बकाया वेतन की मांग को लेकर सीआईटीयू द्वारा एक बार फिर धरना प्रदर्शन किया गया।
इस प्रदर्शन में सीटू के अखिल भारतीय महासचिव तपन सेन,सीआईटीयू के जिला सचिव वंश गोपाल चौधरी,पूर्व विधायक रुनु दत्ता,राज्य समिति सदस्य सुप्रिया रॉय और वामपंथी कार्यकर्ता समर्थक भी मौजूद थे।
साथ इस दिन प्रदर्शन के बाद जुलूस निकाला गया और शहीद सुकुमार की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सभा का समापन किया गया।
इस दौरान तपन सेन ने कहा कि नरेंद्र मोदी रोज गारंटी की बात करते हैं लेकिन वह रोज झूठ बोल रहे हैं देश के लोगों से सच्चाई छुपा रहे हैं वह रोजगार के अवसर पैदा करने की बात करते हैं लेकिन पिछले कुछ सालों में 70 लाख लोग बेरोजगार हो गए हैं यह बात सामने नहीं लाई जा रही है सिर्फ ममता बनर्जी और नरेंद्र मोदी के बीच जो नूरा कुश्ती हो रही है उसकी खबर सामने आ रही है उन्होंने कहा कि आज कारखाने को बंद किया जा रहा है क्योंकि मालिकों को पता चल गया है कि कारखाना चलाने से ज्यादा फायदा कारखाना बंद करने में है बैंक का लोन हड़प सकते हैं इसमें नेता मंत्रियों का सहयोग रहता है और पैसे के दम पर यह सारा काम किया जा रहा है उन्होंने आरोप लगाया कि नरेंद्र मोदी इस जर्जर अर्थव्यवस्था को देश के लोगों के सर पर ला‌द रहे हैं। उनका कहना था कि जानबूझकर पेपर मिल को बंद किया जा रहा है ताकि बाहर से पेपर की आपूर्ति की जा सके और अपने मनपसंद पूंजी पतियों को फायदा पहुंचाया जा सके।

  • Related Posts

    आखिर 38 मौतों के सौदागर का संरक्षक कौन है?

    सागर शराब त्रासदी मौतों के पीछे किसका संरक्षण,…

    Continue reading
    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सरकार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के ओएसडी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    लोकतंत्र बचाओ–देश बचाओ अभियान के तहत डीएम कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    10% विकसित प्लॉट के मुद्दे पर 21 अक्टूबर से यमुना प्राधिकरण पर किसान संघर्ष मोर्चा का महापड़ाव

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    विपक्षी सांसदों का अब राजघाट तक मार्च 

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    नाना पाटेकर के निधन पर भावुक हुए सचिन तेंदुलकर, यूं दी अंतिम श्रद्धांजलि

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    गांव की मिट्टी में रमे थे नाना पाटेकर, जन्मभूमि से थी अंतिम विदाई की इच्छा! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर! 

    अपने गांव से अंतिम विदाई चाहते थे नाना पाटेकर!