किसान मजदूर विरोधी नीतियों का काली पट्टी बांध रीवा में हुआ विरोध जलाई प्रतियाँ

रीवा । चार श्रम विरोधी कानून वापस लिए जाने, मनरेगा को बहाल किए जाने, एमएसपी की कानूनी गारंटी का कानून बनाए जाने, भारत अमेरिकी मुक्त व्यापार समझौता रद्द किए जाने सहित तमाम राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय मुद्दों को लेकर राष्ट्रीय स्तर पर संयुक्त किसान मोर्चा एवं ट्रेड यूनियन के संयुक्त आवाहन पर 10 अगस्त को भारत छोड़ो आंदोलन की 84वीं वर्षगांठ पर देशभर में विरोध प्रदर्शन हुआ। एसकेएम के नेता शिव सिंह ने बताया कि रीवा रतहरा में किसानों मजदूरों ने काली पट्टी बांध सरकार के किसान मजदूर नौजवान विरोधी कानूनों की पट्टियां लहराते हुए नारेबाजी के साथ किसान मजदूर विरोधी कानूनों की प्रतियां जलाकर कड़ा विरोध करते हुए कहा कि मोदी सरकार का यदि यही रवैया रहा तो आगामी 26 नवंबर से देश भर में पक्के मोर्चे लगाए जाएंगे।

राष्ट्रीय आवाहन को लेकर रीवा सिरमौर सेमरिया मऊगंज सतना सीधी सिंगरौली सहित तमाम इलाकों में विरोध प्रदर्शन किए गए। दौरान विरोध प्रदर्शन मोर्चे के नेता संतकुमार पटेल पुष्पेंद्र सिंह एड खुशीलाल पटेल आरके सिंह केपी साकेत राजेश पटेल मुनिराज पटेल जय पटेल फौजी कैलाश पटेल अखिलेश पटेल रमेश वर्मा संतोष पटेल मजदूर यूनियन से छोटेलाल सकेत रामकलेश यादव गणेश साकेत रमेश साकेत राजू यादव राजबहादुर पटेल गोविंद साकेत जगजीवन साकेत कमलेश साकेत राजबहादुर राजेंद्र कुशवाहा छोटेलाल यादव राजबहादुर पटेल लाला कहार रवी कुशवाहा अलगू साकेत आदि सैकड़ो की संख्या में किसान मजदूर उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण का नॉमिनेशन खत्म, 30 हजार से ज्यादा नामांकन
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    राजस्थान में हो रहे नगर निकाय चुनाव के…

    Continue reading
    PU कैंपस में अनोखा प्रचार, ‘गोरिल्ला’ बनकर छात्र कर रहे कैंपेनिंग
    • TN15TN15
    • August 29, 2026

    पंजाब यूनिवर्सिटी कैंपस स्टूडेंट्स काउंसिल चुनाव को लेकर…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार

    • By TN15
    • August 31, 2026
    US में दो भारतीय महिलाओं की हत्या, मलयाली दोस्त गिरफ्तार

    दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली जगह

    • By TN15
    • August 31, 2026
    दिल्ली बीजेपी महिला मोर्चा की नई टीम का ऐलान, इन चेहरों को मिली जगह

    कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट

    • By TN15
    • August 31, 2026
    कौशांबी में पटाखे की फैक्ट्री में विस्फोट

    दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर कौन? टॉप पर भारतीय नहीं

    • By TN15
    • August 31, 2026
    दुनिया की सबसे अमीर महिला क्रिकेटर कौन? टॉप पर भारतीय नहीं

    राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण का नॉमिनेशन खत्म, 30 हजार से ज्यादा नामांकन

    • By TN15
    • August 31, 2026
    राजस्थान निकाय चुनाव : पहले चरण का नॉमिनेशन खत्म, 30 हजार से ज्यादा नामांकन

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’

    • By TN15
    • August 31, 2026
    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’