मुख्यमंत्री ने राजगीर में एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप का शुभारंभ किया

 खेल की दुनिया में बिहार ने रचा इतिहास

पटना। बिहार ने आज खेल की दुनिया में एक नया इतिहास रच दिया। मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने राजगीर स्थित राज्य खेल अकादमी और बिहार खेल विश्वविद्यालय-सह-राज्य खेल परिसर में आयोजित एशियन महिला हॉकी चैंपियनशिप ट्रॉफी का शुभारंभ किया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने गुब्बारा उड़ाकर चैंपियनशिप का विधिवत उद्घाटन किया, जिसके बाद हॉकी खेल परिसर में सभी प्रतिभागी देशों की राष्ट्र धुन बजाई गई।

इस प्रतियोगिता में भारत, मलेशिया, जापान, कोरिया, चीन और थाईलैंड की महिला हॉकी टीमें भाग ले रही हैं। कार्यक्रम के दौरान सभी देशों के खिलाड़ी और दर्शक उत्साह से भरपूर दिखे। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों और दर्शकों का अभिवादन किया और साथ ही महिला हॉकी कप्तानों के साथ सामूहिक तस्वीर खिंचवाई।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर राजगीर खेल अकादमी की गैलरी का भी निरीक्षण किया, जहां बिहार की प्रमुख योजनाओं जैसे गंगा जल आपूर्ति योजना, राजगीर-जू-सफारी, और राज्य खेल अकादमी के अन्य विकास कार्यों की जानकारी दी गई थी। उन्होंने राजगीर खेल परिसर में निर्मित एथलेटिक ट्रैक और फुटबॉल मैदान का लोकार्पण किया और इन सुविधाओं का जायजा लिया।

यह चैंपियनशिप 11 नवम्बर से 20 नवम्बर तक चलेगी और यह बिहार में आयोजित होने वाली पहली अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी चैंपियनशिप है। खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण, हॉकी इंडिया और एशियन हॉकी फेडरेशन के संयुक्त प्रयासों से यह प्रतियोगिता आयोजित हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह आयोजन बिहार के लिए गर्व की बात है और इस दौरान खिलाड़ियों को बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक धरोहरों से भी अवगत कराया जाएगा।

इस कार्यक्रम में खेल मंत्री श्री सुरेंद्र मेहता, सांसद श्री कौशलेंद्र कुमार, विधायक श्री जितेंद्र कुमार और अन्य गणमान्य व्यक्तियों के साथ-साथ बड़ी संख्या में दर्शक भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- ‘मैंने 3-4 दिन से…’

     बिहार में एमएलसी चुनाव के बीच लालू यादव…

    Continue reading
    बिहार दौरे पर पहुंचे RSS चीफ मोहन भागवत, पटना एयरपोर्ट पर सीएम सम्राट चौधरी ने किया स्वागत

    पटना। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक डॉ. मोहन…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब…’, मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

    • By TN15
    • June 9, 2026
    ‘इंडिया गठबंधन के हुजूम में मुसलमान गायब…’, मौलाना रजवी ने उठाए INDIA ब्लॉक की बैठक पर सवाल

    मोदी काल के 12 वर्षों की प्रमुख विफलताएँ एवं आलोचना

    • By TN15
    • June 9, 2026
    मोदी काल के 12 वर्षों की प्रमुख विफलताएँ एवं आलोचना

    शर्मनाक घोर निंदनीय अक्षम्य कृत्य….।

    • By TN15
    • June 9, 2026
    शर्मनाक घोर निंदनीय अक्षम्य कृत्य….।

    जनता के विश्वास और राष्ट्र प्रथम की भावना से मजबूत हुआ नया भारत

    • By TN15
    • June 9, 2026
    जनता के विश्वास और राष्ट्र प्रथम की भावना से मजबूत हुआ नया भारत

    नरेंद्र मोदी का राजनीतिक प्रभाव और भविष्य की दिशा

    • By TN15
    • June 9, 2026
    नरेंद्र मोदी का राजनीतिक प्रभाव और भविष्य की दिशा

    आखिर इंडिया ब्लॉक की मीटिंग से क्या हासिल हुआ ?

    • By TN15
    • June 9, 2026
    आखिर इंडिया ब्लॉक की मीटिंग से क्या हासिल हुआ ?