अखिल भारतीय किसान सभा की जिला कमेटी की बैठक में एनपीसीएल प्राधिकरण से संबंधित समस्याओं के बारे में की गई चर्चा 

 

किसान सभा के जिला अध्यक्ष डॉक्टर रुपेश वर्मा ने 2 मई को मुख्यमंत्री द्वारा गठित हाई पावर कमेटी के समक्ष रखे गए मुद्दों के बारे में रिपोर्ट रखी। किसान सभा के संयोजक वीर सिंह नागर ने संबोधित करते हुए कहा कि हमने सभी मुद्दों पर आंदोलन कर समझौता किया है जिसके अंतर्गत कुछ मुद्दों पर हाई पावर कमेटी को अपनी सिफारिश माननीय मुख्यमंत्री को देनी है सिफारिश के आधार पर 10% प्लाट देने, नए कानून को लागू करने, मुआवजा वितरण करने के संबंध में माननीय मुख्यमंत्री द्वारा निर्णय लिया जाना है यदि माननीय मुख्यमंत्री किसानों के पक्ष में निर्णय नहीं देते हैं तो लोकसभा का परिणाम आने के 10 दिन के अंदर किसान सभा आंदोलन करेगी। एनपीसीएल पर किसान सभा के आंदोलन के सिलसिले में अशोक भाटी ने अपने रिपोर्टिंग रखी। अशोक भाटी ने कहा कि किसान सभा बिजली के मुद्दों पर गंभीरता से कार्य कर रही है किसानों पर नाजायज तौर पर बिजली चोरी के मुकदमे थोपे गए हैं, अनाप-शनाप बिल जारी किए गए हैं गांव में सरकार के शेड्यूल के अनुसार बिजली की सप्लाई नहीं हो रही है एनपीसीएल ने वादा किया है कि जल्द ही इन मुद्दों को हल कर दिया जाएगा ऐसा नहीं किए जाने पर किसान सभा एनपीसीएल के विरुद्ध आंदोलन करेगी किसान सभा के महासचिव जगदीश नंबरदार ने संबोधित करते हुए कहा कि प्राधिकरण के स्तर पर रोजगार, आबादी तिलपता बायपास, सैनी से बादलपुर महावड़ की सड़क, मुआवजा वितरण, एसआईटी जांच की रिपोर्ट शासन को प्रेषित करने, बादलपुर के 208 पर की रिपोर्ट शासन को प्रेषित करने और शिफ्टिंग के संबंध में किसानों के पक्ष में तुरंत फैसला किया जाने के संबंध में प्राधिकरण स्तर पर अधिकारियों से मिलकर लगातार कार्य किया जा रहा है 130 मी रोड से तिलपता बाईपास और सैनी से गुजरने वाली रोड के अंतर्गत आ रहे खसरों का जल्दी ही प्रकाशन होने की उम्मीद है किसान सभा लगातार उक्त मुद्दों में पर कार्य कर रही है संगठन के विस्तार पर सभी ने अपने विचार रखें किसान सभा की सदस्यता पर्ची जमा की किसान सभा की अध्यक्षता कर रहे बाबा रामचंद्र नागर ने कहा कि किसान सभा जिले का सबसे मजबूत संगठन है ईमानदारी और पूरी ताकत के साथ किसानों के लिए कार्य कर रहा है। महासचिव के प्रस्ताव पर अमित नागर इमलिया को जिला कमेटी का सदस्य चुना गया। आज की बैठक में मोनू मुखिया, शिशांत भाटी, निशांत रावल, सुधीर रावल, बाबा करतार, नरेश नागर पप्पू भाटी निरंकार प्रधान जोगिंदर प्रधान सुरेश यादव विजय यादव सतीश यादव सूले यादव गुरप्रीत एडवोकेट ओमप्रकाश पंडित जी कृष्ण नागर फिरे नागर महेश प्रजापति इंद्रजीत भाटी, अजय पाल भाटी प्रशांत भाटी श्याम सिंह प्रधान अमित नागर, सुरेंद्र खारी, बाबा रंगीलाल, दुष्यंत रोजा, सुशील सुनपुरा, विक्रम सुनपुरा रणवीर यादव उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 
    • TN15TN15
    • March 16, 2026

    नोएडा अध्यक्ष राजवीर मुखिया ने कहा गैस नहीं…

    Continue reading
    नोएडा में गैस किल्लत से मचा हाहाकार, प्रशासन के दावे फेल : गंगेश्वर दत्त शर्मा
    • TN15TN15
    • March 13, 2026

    नोएडा, सीपीआई (एम) पथ विक्रेता ब्रांच की एक…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    • By TN15
    • March 16, 2026
    केरल चुनाव के लिए BJP ने जारी की पहली लिस्ट, राजीव चंद्रशेखर और वी मुरलीधरन को इस सीट से उतारा

    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    • By TN15
    • March 16, 2026
    एक घंटे में कितना तेल पीता है ‘शिवालिक जहाज’, जो LPG लेकर आज पहुंचेगा भारत?

    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    • By TN15
    • March 16, 2026
    भारतीय किसान यूनियन भानु ने घरेलू गैस सिलेंडर की समस्या को लेकर नोएडा सिटी मजिस्ट्रेट को दिया ज्ञापन 

    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    • By TN15
    • March 16, 2026
    कच्चा तेल पर्याप्त मात्रा में, कई राज्यों में कमर्शियल LPG की सप्लाई शुरू

    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    • By TN15
    • March 16, 2026
    सोनम वांगचुक जोधपुर की जेल से रिहा, सुप्रीम कोर्ट में बुरी तरह से घिरी हुई है केंद्र सरकार

    दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार!

    • By TN15
    • March 16, 2026
    दीपिका कक्कड़ की ननद सबा इब्राहिम ने हाईवे पर क्यों किया इफ्तार!