प्रो कबड्डी लीग : हरियाणा स्टीलर्स ने विकास कंडोला को घोषित किया कप्तान

नई दिल्ली| हरियाणा स्टीलर्स ने 22 दिसंबर से बेंगलुरु में शुरू होने वाली प्रो कबड्डी लीग के आठवें सीजन के लिए शनिवार को विकास कंडोला को अपना कप्तान घोषित किया है। इस साल हरियाणा स्टीलर्स अपने पहले मैच में 23 दिसंबर को पटना पाइरेट्स से भिड़ेगी। कंडोला ने पिछले सीजन में हरियाणा स्टीलर्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था, जो टीम के प्रमुख स्कोरर रहे हैं।

जींद में जन्मे खिलाड़ी को अच्छे प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। कंडोला ने अपने प्रो कबड्डी लीग सीजन में अब तक 55 मैचों में 7.69 की औसत से कुल 423 रेड पॉइंट बनाए हैं।

कप्तान के रूप में नियुक्त होने के बाद विकास कंडोला ने कहा, “मैं हरियाणा स्टीलर्स का कप्तान नामित होने के बाद गर्व महसूस कर रहा हूं। मैं पिछले तीन सीजनों से इस टीम के साथ रहा हूं और मैंने हर मिनट टीम के लिए बेहतर किया है। निश्चित रूप से आने वाले हर मैच में अपना शत-प्रतिशत देने की कोशिश करूंगा। हमारे पास अनुभव और युवा प्रतिभा का एक बड़ा मिश्रण है और हम पूरे टूर्नामेंट में अपना सर्वश्रेष्ठ देंगे।

हरियाणा स्टीलर्स, जो 2019 प्रो कबड्डी सीजन में पांचवें स्थान पर रही, उन्होंने वीवो प्रो कबड्डी लीग की नीलामी 2021-22 में रोहित गुलिया, मोहम्मद एस्माइल मघसोदलौ, हामिद मिर्जाई नादर, राजेश नरवाल, बृजेंद्र सिंह चौधरी, अजय घंघास, विकास जगलान, रवि कुमार, सुरेंद्र नाडा और राजेश गुर्जर को टीम में शामिल किया है।

Related Posts

वैभव सूर्यवंशी को युवराज सिंह से लेनी चाहिए ट्रेनिंग : योगराज सिंह
  • TN15TN15
  • July 27, 2026

भारत के पूर्व क्रिकेटर योगराज सिंह का मानना…

Continue reading
INDW vs ENGW: हमारी लड़कियां, लड़कों से बेहतर, टीम इंडिया की ‘ऐतिहासिक’ जीत; इंग्लैंड से गंभीर-अय्यर का लिया बदला   
  • TN15TN15
  • July 13, 2026

भारत ने इंग्लैंड को 270 रनों से हरा…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

संयुक्त किसान मोर्चे ने राष्ट्रीय सम्मेलन में लिए अहम फैसले

  • By TN15
  • July 28, 2026
संयुक्त किसान मोर्चे ने राष्ट्रीय सम्मेलन में लिए अहम फैसले

सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल

  • By TN15
  • July 28, 2026
सनी देओल की ‘बंटवारा 1947’ का ट्रेलर रिलीज, बंटवारे के सबसे दर्दनाक दौर की झलक देख दहल जाएगा दिल

‘हथौड़ा लेकर तोड़ने…’, अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा

  • By TN15
  • July 28, 2026
‘हथौड़ा लेकर तोड़ने…’, अखिलेश ने लोकसभा में उठाया जौहर यूनिवर्सिटी का मुद्दा

दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा!

  • By TN15
  • July 28, 2026
दिल्ली-NCR में भारी बारिश, नोएडा सेक्टर 16 मेट्रो के पास डिवाइडर गिरा!

रिहा होंगे गिरफ्तार किए गए सभी विद्यार्थी!

  • By TN15
  • July 28, 2026
रिहा होंगे गिरफ्तार किए गए सभी विद्यार्थी!

प्रेमचंद और हमारा समय : केरल विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में परिचर्चा का आयोजन

  • By TN15
  • July 28, 2026
प्रेमचंद और हमारा समय : केरल विश्वविद्यालय के हिंदी विभाग में परिचर्चा का आयोजन