आईपीएल 2022 : गंभीर को लखनऊ की फ्रेंचाइजी ने बनाया अपना मेंटर

लखनऊ| भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और दो बार के आईपीएल विजेता कप्तान गौतम गंभीर ने लखनऊ फ्रेंचाइजी के साथ मेंटर के रूप में करार किया है। आरपीएसजी ग्रुप के मालिक संजीव गोयनका द्वारा एंडी फ्लावर को मुख्य कोच नियुक्त किए जाने के बाद गंभीर की नियुक्ति दूसरी बड़ी घोषणा है। 2016 और 2017 में कोलकाता स्थित समूह आईपीएल में राइजिंग पुणे सुपरजायंट टीम को संभालते थे, उन्होंने अक्टूबर में 7,090 करोड़ रुपये में लखनऊ फ्रेंचाइजी के अधिकार खरीदे थे। गोयनका ने नामित लखनऊ टीम में गंभीर को भी बड़ी जिम्मेदारी दी है।

उन्होंने कहा, “क्रिकेट में गौतम का शानदार करियर रिकॉर्ड है। मैं उनके क्रिकेटिंग दिमाग का सम्मान करता हूं और उनके साथ काम करने के लिए उत्सुक हूं।”

गंभीर ने ट्विटर पर लखनऊ टीम के साथ अपने करार की पुष्टि करते हुए लिखा, “आईपीएल प्रतियोगिता में फिर से आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। मुझे टीम में शामिल करने के लिए डॉ गोयनका का धन्यवाद। मैं ड्रेसिंग रूम के लिए नहीं बल्कि यूपी की आत्मा के लिए लडूंगा और जीतूंगा।”

40 वर्षीय गंभीर ने भारत के लिए 58 टेस्ट, 147 वनडे और 37 टी20 मैच खेले। 2007 टी20 विश्व कप और 2011 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीमों के सदस्य थे। गंभीर ने 2008 से लेकर 2018 तक आईपीएल में भाग लिया, जिसमें उन्होंने 154 मैचों में दिल्ली डेयरडेविल्स (अब कैपिटल) और कोलकाता नाइट राइडर्स का प्रतिनिधित्व किया। इस दौरान, उन्होंने 36 अर्धशतकों सहित 31.01 की औसत से 4217 रन बनाए।

Related Posts

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने रचा इतिहास, एशियन गेम्स में पांचवीं बार जीता गोल्ड

भारत की पुरुष हॉकी टीम ने गोल्ड मेडल…

Continue reading
एशियन गेम्स: अमन सहरावत ने वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को किया चित्त, भारत को दिलाया 20वां गोल्ड

अमन सहरावत ने गोल्ड मेडल जीत लिया है।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

भ्रमित करने को दिल जीतना नहीं माना जाता मोदी जी!

  • By TN15
  • October 18, 2026
भ्रमित करने को दिल जीतना नहीं माना जाता मोदी जी!

कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’

  • By TN15
  • October 18, 2026
कोलकाता हादसे पर सत्ता पक्ष और विपक्ष आमने सामने, TMC ने पूछा- ‘CM के भतीजे की गिरफ्तारी कब’

FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?

  • By TN15
  • October 18, 2026
FIR दर्ज, आयोजक गिरफ्तार, कोलकाता हादसे में अब तक क्या-क्या एक्शन?

दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

  • By TN15
  • October 17, 2026
दिल्ली में युवाओं पर पुलिस दमन के खिलाफ आक्रोश 23 अक्टूबर को देशभर की सड़कों पर दिखेगा

रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

  • By TN15
  • October 17, 2026
रिजीम चेंज का नारा तो जनता का अधिकार है, प्रशांत भूषण ने कौन सा अपराध कर दिया ?

‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह

  • By TN15
  • October 17, 2026
‘PM मोदी का कोई बाल भी बांका नहीं कर पाएगा’, विपक्ष पर भड़के बृजभूषण शरण सिंह