प्रियंका गाँधी पहुंची देहरादून, 70 विधानसभा क्षेत्रों में जारी होगा घोषणा पत्र

0
194
प्रियंका गाँधी पहुंची देहरादून
Spread the love

द न्यूज़ 15
उत्तराखंड। कांग्रेस महासचिव और स्टार प्रचारक प्रियंका गांधी आज सुबह देहरादून पहुंची । कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह सहित पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने प्रियंका का जोरदार स्वागत किया। प्रियंका उत्तराखंड में अपनी पहली चुनावी वर्चुअल भी करेंगी। उत्तराखंड के 70 विधानसभा क्षेत्रों में एक साथ वर्चुअल रैली आयोजित कर प्रत्याशियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरेंगी ताकि उत्तराखंड में एक बार फिर से कोंग्रेस की सरकार आ सके|
मंगलवार को कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने कांग्रेस रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया था। कैनाल रोड स्थित लग्जुरिया फार्म में आज दोहपर 12 बजे रैली शुरू की जाएगी। कांग्रेस के मीडिया प्रभारी राजीव महर्षि के अनुसार प्रियंका कल रैली के साथ ही कांग्रेस के चुनावी प्रतिज्ञा पत्र को भी जारी करेंगी। कार्यक्रम का प्रदेश भर में लाइव प्रसारण किया जाएगा।
फार्म में एक हजार लोगों के बैठने का इंतजाम किया गया है। चुनाव आयोग ने अनुमति के अनुसार यह व्यवस्था की जा रही है। बाकी सभी प्रत्याशी, जिला-महानगर अध्यक्षों को कल तय समय पर लाइव प्रसारण से जुड़ने के निर्देश दिए गए हैं। कांग्रेस प्रत्याशियों के लिए प्रियंका कैंपेनिंग भी करेंगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here