प्रियंका चोपड़ा ने पति निक जोनस के साथ मनाई ‘रोमांटिक’ होली, शेयर किए तस्वीरें और वीडियो

द न्यूज 15 
 नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने इस साल जमकर होली खेली। सरोगेसी से माता-पिता बनने के बाद प्रियंका-निक की यह पहली होली थी। शनिवार को प्रियंका चोपड़ा ने अपने होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किए। निक जोनस ने भी इंस्टाग्राम पर कुछ रील्स शेयर की हैं जिनमें आप उन्हें यारों के साथ होली का मजा लेते देख सकते हैं। एक वीडियो में आप प्रियंका चोपड़ा को निक जोनस की तरफ बढ़ते हुए और फिर उन्हें गले लगाते हुए देख सकते हैं।
प्रिंयका-निक की रोमांटिक होली : दोनों ने एक दूसरे को किस करते हुए भी अपनी एक फोटो शेयर की है। एक तस्वीर में जहां निक जोनस हाथों में गुलाल लेकर किसी को रंग लगाने की तैयारी में नजर आ रहे हैं वहीं दूसरी फोटो में प्रियंका चोपड़ा गुलाल लेकर एन्जॉय करती दिख रही हैं। प्रियंका चोपड़ा ने इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उनकी फिल्म वक्त का गाना लिखा, ‘Do me a favor.. let’s play holi.’ हालांकि इसके आगे प्रियंका ने लिखा- सॉरी… मुझे खेलनी ही पड़ी।
दोस्तों और फैमिली को कहा शुक्रिया : प्रियंका चोपड़ा ने कई सारी तस्वीरें और वीडियो शेयर करते हुए लिखा- उस वक्त में जब पूरी दुनिया डरा हुआ महसूस कर रही है, तब थोड़ी सी मौज मस्ती कर पाना वाकई खुदा की नेमत है। हैप्पी होली सभी को। हमारी फैमिली और सभी दोस्तों का शुक्रिया जिन्होंने ऐसे होली खेली जैसे देसी लोग खेलते हैं। आप सभी की बहुत आभारी हूं। प्रियंका निक की इन तस्वीरों को जमकर लाइक और शेयर किया गया है।
हर भारतीय त्योहार मनाते हैं निक जोनस : बता दें कि निक जोनस अपनी पत्नी प्रियंका चोपड़ा के साथ वो सभी भारतीय त्यौहार सेलिब्रेट करते हैं जिनका भारत में बहुत ज्यादा महत्व है। इससे पहले उन्हें प्रियंका चोपड़ा के साथ दिवाली सेलिब्रेट करते भी देखा जा चुका है। बात करें इन ताजा तस्वीरों और वीडियोज की जिनमें निक जोनस होली मनाते नजर आ रहे हैं तो बता दें कि उन्होंने खुद भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर होली सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर की हैं।

Related Posts

’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया
  • TN15TN15
  • June 16, 2026

‘रेबेल किड’ के नाम से मशहूर इन्फ्लुएंसर अपूर्वा…

Continue reading
‘प्रोड्यूसर अचानक करोड़पति बन गए’, अपनी भोजपुरी फिल्म ‘धुरंधर’ के 13 साल बाद ट्रेंड करने पर बोले रवि किशन
  • TN15TN15
  • June 13, 2026

रवि किशन की भोजपुरी एक्शन फ़िल्म ‘धुरंधर: द…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

  • By TN15
  • June 16, 2026
वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

  • By TN15
  • June 16, 2026
राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

  • By TN15
  • June 16, 2026
अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

  • By TN15
  • June 16, 2026
’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

कौन हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचने वाले सरप्रीत सिंह? पिता चलाते हैं किराने की दुकान

  • By TN15
  • June 16, 2026
कौन हैं फीफा वर्ल्ड कप 2026 में इतिहास रचने वाले सरप्रीत सिंह? पिता चलाते हैं किराने की दुकान

बिना इस्तीफा दिए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दल बदल जनता के साथ विश्वासघात!

  • By TN15
  • June 16, 2026
बिना इस्तीफा दिए निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का दल बदल जनता के साथ विश्वासघात!