कांग्रेस ने इंडोनेशिया की ‘महारानी’ के साथ शेयर की PM मोदी की तस्वीर, कहा कांग्रेस को शोभा नहीं देता
नई दिल्ली। अब नेता इतने नैतिकतावादी तो नहीं रह गए हैं कि उद्धव ठाकरे की प्रवक्ता पीएम मोदी के बचाव में आ जाएं। वह भी कांग्रेस की एक पोस्ट को लेकर। पीएम मोदी ऐसी कौन से नैतिकता दिखाते हैं। दरअसल कांग्रेस के आधिकारिक एक्स हैंडल से पीएम मोदी और इंडोनेशिया संसद में वहां की हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव की स्पीकर पुआन महारानी की एक फोटो पर कांग्रेस ने टिप्पणी की है। इस फोटो पर उद्धव ठाकरे की शिवसेना की प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने कांग्रेस को आड़े हाथ लिया है। क्या यह प्रियंका चतुर्वेदी की नैतिकता है या फिर प्रियंका भी कोई खेल करने जा रही हैं। कहीं वह बीजेपी में जाने की तैयारी में तो नहीं हैं ? वैसे भी प्रियंका चतुर्वेदी गत साल पीएम मोदी से मिली थीं। बाकायदा उनकी पीएम मोदी के साथ फोटो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हुई थी।
कांग्रेस ने की ‘कंट्रोल उदय कंट्रोल’ वाली टिप्पणी
‘कांग्रेस को यह बिल्कुल ही शोभा नहीं देता’
कांग्रेस के आधिकारिक हैंडल के लिए यह बिल्कुल ही शोभा नहीं देता। सिर्फ विरोधी पर निशाना साधने के लिए किसी महिला को एक वस्तु की तरह देखना बंद करें। कुछ बेहतर करें।
प्रियंका चतुर्वेदी, पूर्व राज्यसभा सांसद, शिवसेना (यूबीटी)
इंडोनेशिया के संसद भवन के अंदर की तस्वीर
पहले गणतंत्र दिवस के मुख्य अतिथि महारानी के दादा
वो बोलीं कि दोनों देशों के बीच मौजूदा कूटनीक संबंधों की गहराई को इसी से समझा जा सकता है कि उनके दादा और इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो 1950 में भारत के पहले गणतंत्र दिवस समारोह के मुख्य अतिथि थे।







