‘रामायण’ का ट्रेलर देख प्रियंका चतुर्वेदी ने माथा पीठ लिया, खराब VFX, कास्टिंग पर भी उठाए सवाल

Priyanka Chaturvedi On Ramayana: पूर्व सांसद और शिवसेना (UTB) नेता प्रियंका चतुर्वेदी को नितेश तिवारी की ‘रामायण’ का ट्रेलर पसंद नहीं आया है। फिल्म का ट्रेलर बीते दिन ही रिलीज किया गया और इसे काफी पसंद किया गया। फिल्म को क्रिटिक्स और फैंस से मिली जुली प्रतिक्रिया मिली। इसी बीच शिवसेना (UTB) नेता प्रियंका चतुर्वेदी ने इसकी आलोचना की और दूरदर्शन वाली पुरानी ‘रामायण’ को ही याद रखने योग्य बताया है. चलिए बताते हैं उन्होंने क्या कुछ कहा है।

 

कॉस्ट्यूम और वीएफएक्स को लेकर खड़े हुए सवाल

 

नितेश तिवारी की बड़े बजट की फिल्म ‘रामायण’ का निर्माण बड़े स्केल पर किया गया है और इस फिल्म को दो भागों में रिलीज किया गया है, जिसके एक हिस्से का बजट 2000 करोड़ है. फिल्म में वीएफएक्स पर पानी की तरह पैसा बहाया गया है, वहीं, इसके केकैयी जैसे कैरेक्टर्स के कॉस्ट्यूम को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। इसी बीच प्रियंका चतुर्वेदी ने भी एक्स पर पोस्ट शेयर की और उन्होंने इसकी आलोचना कर कॉस्ट्यूम तक पर सवाल खड़े किए हैं।

 

 

प्रियंका चतुर्वेदी को नहीं पसंद आया ‘रामायण’ का ट्रेलर

 

‘रामायण’ को लेकर प्रियंका चतुर्वेदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा, ‘अब मुझे समझ आया कि उन्होंने ‘रामायण’ का प्रोमो क्यों छिपाकर रखा था, सीधी सी बात है ये उस हाइप के लायक बिल्कुल नहीं है।पूर्व सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पोस्ट में फिल्म के कॉस्ट्यूम और वीएफएक्स को लेकर लिखा, ‘गलत कास्टिंग, एक्टिंग से ज्यादा VFX पर ध्यान, अजीबोगरीब कॉस्ट्यूम और म्यूजिक भी जो और बेहतर हो सकता था. दूरदर्शन वाली पुरानी ‘रामायण’ ही पीढ़ियों तक राज करेगी, यह अब साफ है।
 

 कैसा है ‘रामायण’ का ट्रेलर?

 

बहरहाल, अगर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ के ट्रेलर के बारे में बात की जाए तो इसमें रणबीर कपूर लीड रोल में राम अवतार में नजर आए, वहीं, साई पल्लवी को सीता के रोल में देखा गया. फिल्म में सनी देओल हनुमान, लारा दत्ता कैकेयी तो रकुल प्रीत सिंह शुर्पनखा और यश रावण के किरदार में नजर आए. इसके साथ ही रवि दुबे लक्ष्मण तो अरुण गोविल दशरथ के किरदार में कमाल लगे. फिल्म के ट्रेलर में देखने के लिए मिला कि इसमें वीएफएक्स और कैरेक्टर्स के कॉस्ट्यूम्स भी भारी-भरकम देखने के लिए मिले. हालांकि, कई सेलेब्स ने इसे पसंद भी किया है।

 

‘महाभारत’ के कृष्ण बोले- 100% ऑस्कर…

 

नितेश तिवारी की ‘रामायण’ को लेकर टीवी की ‘महाभारत’ के कृष्ण यानी कि नितेश भारद्वाज ने भी फिल्म की तारीफ की। इसके ट्रेलर को देखकर उन्होंने फिल्म को ऑस्कर्स में जाने का प्रिडिक्शन कर दिया। उन्होंने कहा, ‘100% ऑस्कर्स…’ इसके साथ ही उन्होंने रणबीर कपूर की रणवीर सिंह से तुलना की और उन्हें अजेय धुरंधर बताया. साथ ही रणबीर को नसीहत दी कि अब वो ‘एनिमल’ जैसी फिल्में ना करें और अपनी भाषा को गंदा ना करें।
 

कब रिलीज होगी ‘रामायण’?

 

बहरहाल, अगर नितेश तिवारी की फिल्म ‘रामायण’ की रिलीज के बारे में बात की जाए तो इसे दो भागों में रिलीज किया जाएगा। फिल्म को पहला पार्ट दिवाली 2026 के मौके पर रिलीज होगा. वहीं, दूसरा पार्ट दिवाली 2027 में रिलीज होगी. इसके साथ ही फिल्म का बड़े स्केल पर निर्माण किया गया है। फिल्म का बजट 4000 करोड़ का है. नमित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है।

  • Related Posts

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    हैदराबाद के सांसद और AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी…

    Continue reading
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित
    • TN15TN15
    • November 20, 2026

    तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने मोदी सरकार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आपका मस्तिष्क आपकी हर बात सुनता है… भले ही दुनिया न सुने

    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    • By TN15
    • November 20, 2026
    बीजेपी या अखिलेश यादव? ओवैसी ने बताया उनका दुश्मन नं. 1 कौन!

    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    • By TN15
    • November 20, 2026
    आकाश आनंद ने अयोध्या में खेला राजपूत कार्ड, जितेंद्र सिंह  बने बीकापुर से प्रत्याशी 

    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    • By TN15
    • November 20, 2026
    Exclusive: परिसीमन बिल पर रेवंत रेड्डी बोले, ‘हमारा महत्व ही खत्म हो जाएगा’, बताया साउथ का गणित

    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    • By TN15
    • November 20, 2026
    सीटू ने 1 से 3 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली रैली और संसद मार्च को सफल बनाने की अपील

    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

    • By TN15
    • November 20, 2026
    CM योगी की मां सावित्री देवी का निधन, 91 साल की उम्र में ली अंतिम सांस