एंटी पेपर लीक बिल पर राघव चड्ढा बोले, ‘जब विपक्ष में था तो…’

आम आदमी पार्टी से पाला बदलकर बीजेपी का दामन थामने वाले राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने एंटी पेपर लीक बिल और परीक्षा में सुधार के मुद्दे पर खुलकर अपनी बात रखी। गुरुवार को राज्यसभा में उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया कि अब तक क्यों वो NEET पेपर लीक के मुद्दे पर चुप थे। उन्होंने दावा किया कि सरकार के इस रिफॉर्म से एग्जाम फेयर होगा। साथ ही मेरिट का सम्मान किया जाएगा और माफिया जेल में होगा।

उन्होंने कहा, ”जब मैं विपक्ष में था तो मेरा काम मुद्दे को उठाना, सवाल करना था. पूरा सदन और आप जानते हैं कि मैंने वो काम पूरी ईमानदारी के साथ किया. आज मेरा रोल कैमरा के सामने उपस्थिति दर्ज कराने का नहीं है। मेरा काम सिस्टम को ठीक करना है।

 

 

‘पहले सवाल मेरा हथियार था, अब सॉल्यूशन मेरी जिम्मेदारी’

 

राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने कहा, ”मैं अपने शुभचिंतकों को कहना चाहूंगा जो पिछले कुछ समय से मुझे कह रहे थे आप नीट के मुद्दे पर कब बोलेंगे। मैं विनम्रतापूर्वक कहना चाहता हूं कि जब मैं विपक्ष में बैठता था तो सवाल मेरा हथियार था, आज ट्रेजरी बेंच पर बैठता हूं तो सॉल्यूशन मेरी जिम्मेदारी है। मैं भी कैमरे के सामने आकर बोल सकता था लेकिन मुझे हेडलाइन नहीं बल्कि नतीजे चाहिए।

 

नीट के मुद्दे पर अब तक चुप क्यों थे राघव चड्ढा?

 

बीजेपी नेता ने आगे कहा, ”मैंने अपने आप से वादा किया था कि नीट के मुद्दे पर पार्लियामेंट में उस दिन बोलूंगा जिस दिन समस्या का समाधान कर रहे होंगे, सॉल्यूशन लेकर आएंगे. आज ऐतिहासिक दिन है जब सिस्टम को ठीक किया जा रहा है. सरकार जो रिफॉर्म्स लेकर आई है वो बहुत जरूरी हैं क्योंकि इससे सिस्टम और मजबूत होगा।

 

स्टूडेंट्स की जीत होगी और माफिया की हार होगी- राघव चड्ढा

 

एंटी पेपर लीक बिल को लेकर राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने दावा करते हुए कहा कि इससे पेपर और सिक्योर होगा, एग्जाम फेयर होगा. उन्होंने ये भी कहा, ”इससे मेरिट का सम्मान होगा और माफिया जेल में होगा. सरकार पहरेदार होगी, कार्रवाई दमदार होगी. स्टूडेंट्स की जीत होगी और माफिया की हार होगी।

  • Related Posts

    इंदिरा गांधी का जिक्र कर राहुल गांधी बोले, ‘पीएम मोदी UPI Tax वापस लीजिए’

    लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद…

    Continue reading
    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    अजीत भारती की अग्रिम जमानत याचिका का चंद्रशेखर आजाद ने किया विरोध, क्या कहा?

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

    बाराबंकी : आजाद समाज पार्टी का प्रदर्शन, पुलिस से नोकझोंक और धक्का-मुक्की 

    किस बैंक में है पीएम मोदी का खाता, कहां है वह ब्रांच?

    किस बैंक में है पीएम मोदी का खाता, कहां है वह ब्रांच?

    ‘सिविक सेंस की कमी, भारत बनता जा रहा कचरे का देश’, गंदगी पर भड़के लेफ्टिनेंट जनरल, धर्म गुरुओं से भी पूछा सवाल

    ‘सिविक सेंस की कमी, भारत बनता जा रहा कचरे का देश’, गंदगी पर भड़के लेफ्टिनेंट जनरल, धर्म गुरुओं से भी पूछा सवाल

    ईरानी फ्लाइट का खौफनाक वीडियो, यात्रियों का मौत से सामना

    ईरानी फ्लाइट का खौफनाक वीडियो, यात्रियों का मौत से सामना

    ‘राष्ट्र सेवक पुत्र को बधाई’, Ramayan के ‘लक्ष्मण’ ने PM मोदी के लिए जलाया दीया, कहा- 76 साल पहले सपूत का जन्म

    ‘राष्ट्र सेवक पुत्र को बधाई’, Ramayan के ‘लक्ष्मण’ ने PM मोदी के लिए जलाया दीया, कहा- 76 साल पहले सपूत का जन्म