प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन ने गाजियाबाद जनपद के सीएमओ को दी विदाई!

गाजियाबाद प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन/ विश्व ब्रह्मऋषि ब्राह्मण महासभा ने गाजियाबाद जनपद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर अखिलेश मोहन को सेवानिवृत्ति होने पर विदाई दी संस्था की ओर से डॉक्टर अखिलेश मोहन को अंग वस्त्र फूलों की माला पुष्प कुछ तलवार भेंट कर उनके कार्य को सराहना करते हुए ब्रह्मऋषि विभूति बी के शर्मा हनुमान ने कहा कि मुख्य चिकित्सा अधिकारी आज जीवन के एक नए पड़ाव में प्रवेश कर रहे हैं। वे भले ही पद से सेवानिवृत्त हो रहे हैं, मगर उनका अनुभव, मेहनत, ईमानदारी हम सबका सदैव मार्गदर्शन करती रहेगी और हमें सेवा भाव के लिए प्रेरित करती रहेगी।

यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे उन जैसे कर्मठ व ईमानदार अधिकारी को जानने व उनसे सीखने का अवसर मिला। चिकित्सा के क्षेत्र में गाजियाबाद में उन्होंने जो सेवा की, उसके लिए गाजियाबाद की जनता उनकी हमेशा आभारी रहेगी। अपने कार्यकाल में जिला अस्पताल समेत अन्य सरकारी अस्पतालों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने का जो प्रयास किया, उसे भुलाया नहीं जा सकता है। यह उनके प्रयासों का ही परिणाम है कि आज जिला एमएमजी अस्पताल व संयुक्त अस्पताल में चिकित्सा की ऐसी आधुनिक सुविधाएं भी उपलब्ध हो गई हैं, जिनकी कल तक किसी ने कल्पना भी नहीं की थी।

आज गाजियाबाद के सरकारी अस्पतालों में जो आधुनिक चिकित्साएं उपलब्ध हैं, उनका प्रतिदिन हजारों गरीब लोगों को फायदा मिल रहा है। उनके अनुभव व सेवा भाव ने बहुत से लोगों को सेवा की राह दिखाई है। उनके अनुशासन, धैर्य, मुश्किल समय में शांत रहकर समस्याओं का समाधान खोजने जैसे गुणों ने हम सभी को यह सीख दी है कि जीवन के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण से ही आगे बढा जा सकता है और अपनी मंजिल को प्राप्त किया जा सकता है। हम सभी उनके सुखद, स्वस्थ और तनावमुक्त सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हैं। आशा है कि वे अपने इस नए सफर में भी उतने ही खुश रहेंगे और हमें याद करते रहेंगे। हम आपकी सेवाओं और हमारे साथ बिताए समय के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं।

  • Related Posts

    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद
    • TN15TN15
    • September 3, 2026

    बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर…

    Continue reading
    भारी बारिश के बीच राम बचन यादव के गांव गोलवा पहुंची यात्रा
    • TN15TN15
    • September 3, 2026

    हमारा गांव-हमारा सवाल यात्रा यादव बाजार, कौड़िया, मुडियार…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    • By TN15
    • September 3, 2026
    कभी FIR के डर से तो कभी विपक्ष के, 7 साल से BSP के IN-OUT में फंसे आकाश आनंद

    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    • By TN15
    • September 3, 2026
    यूक्रेन-रूस वॉर खत्म करने में मदद को भारत तैयार, एस. जयशंकर का बड़ा बयान

    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    • By TN15
    • September 3, 2026
    बदलाव की ओर देश : अब इलाहाबाद हाईकोर्ट का तमाचा, अमृता चौधरी पर लगे एनएसए को अवैध करार दिया!

    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    • By TN15
    • September 3, 2026
    सिंधु संधि पर कोर्ट में पाकिस्तान की जीत, यह एक्शन लेगा भारत ?

    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    • By TN15
    • September 3, 2026
    हवा में पायलट की तबीयत खराब, IndiGo की फ्लाइट ने मस्कट में की इमरजेंसी लैंडिंग

    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी

    • By TN15
    • September 3, 2026
    13 साल तक इंतजार और फिर तन्वी की मौत, AIIMS ने बताया क्यों मना की थी सर्जरी