मोदी मंत्रिमंडल में परिवारवाद को प्राथमिकता : तेजस्वी

अभिजीत पाण्डेय

पटना । राजनीति में परिवारवाद के सबसे बड़े संरक्षणकर्ता पालनकर्ता और पोषणकर्ता ही परिवारवाद पर लंबा-चौड़ा प्रवचन देते हैं और कथित विरासत वाली पार्टियों की बदौलत ही आज सरकार और सियासत सांस ले पा रही है। उनकी कथनी और करनी के इस अंतर को हमारे महान देश की महान जनता बखूबी समझती है।

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार तो लगातार अपनी चुनावी सभाओं में लालू परिवार पर आक्रमक रहे, लेकिन अब केंद्र में वापस मोदी सरकार के गठन में मंत्रियों के पद बंटवारे में परिवारवाद को लेकर विपक्ष हमलावर हो गया है।

पहले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इस पर हमला बोला। वहीं, अब बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भाजपा के परिवारवाद को लेकर कड़ी टिप्पणी की है।

तेजस्वी यादव ने एक्स हैंडल पर लिखा कि राजनीति में परिवारवाद के सबसे बड़े संरक्षणकर्ता, पालनकर्ता और पोषणकर्ता ही परिवारवाद पर लंबा-चौड़ा प्रवचन देते हैं। कथित विरासत वाली पार्टियों की बदौलत ही आज उनकी सरकार और सियासत सांस ले पा रही है। उनकी कथनी और करनी के इस अंतर को हमारे महान देश की महान जनता बखूबी समझती है।

अपने पोस्ट के साथ तेजस्वी यादव ने मोदी का परिवारवाद को लेकर एक सूची जारी की है, जिसमें कई ऐसे मंत्रियों, नेताओं के नाम हैं, जिनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक रही है और सत्ता उन्हें विरासत से मिली है।

इस सूची में एचडी कुमार स्वामी पुत्र देवेगौड़ा, जयंत चौधरी पुत्र चौधरी चरण सिंह, रामनाथ ठाकुर पुत्र भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर, राव इंद्रजीत सिंह पुत्र राव वीरेंद्र सिंह, रवनीत सिंह बिट्टू पोते पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह, ज्योतिरादित्य सिंधिया पुत्र माधव राव सिंधिया, चिराग पासवान पुत्र रामविलास पासवान, पीयूष गोयल पुत्र वेदप्रकाश गोयल समेत कुल 22 मंत्री-नेताओं के नाम हैं।

तेजस्वी यादव ने लिखा कि मंत्रिमंडल में मोदी ने परिवारवाद को प्राथमिकता दी है। उन्होंने लिखा कि यह तो केवल मंत्रियों की सूची है सांसद तो न जाने कितने हैं जो परिवारवाद की पृष्ठभूमि से राजनीति में आए हैं।

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!