अपने ही कार्यालय से बेदखल हुए पशुपति पारस

अभिजीत पाण्डेय

पटना । राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री पशुपति पारस का पटना स्थित पार्टी कार्यालय उनसे छिन गया है। उन्हें अब अपनी पार्टी के कामकाज संचालन के लिए नए कार्यालय की खोज करनी होगी।

18 वर्ष पहले रामविलास पासवान की लोक जनशक्ति पार्टी को कार्यालय उपयोग के लिए आवास संख्या – एक, व्हीलर रोड, पटना आवंटित किया गया था। जिस पर उनके देहांत के बाद उनके छोटे भाई पशुपति पारस अपनी राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी का कार्यालय संचालित कर रहे थे।

उसका आवंटन भवन निर्माण विभाग ने रद्द कर दिया गया है। इस संबंध में अधिसूचना भी जारी कर दी गई है।
रामविलास पासवान के देहांत के बाद भाई पशुपति पारस और पुत्र चिराग पासवान के बीच पार्टी पर कब्जे का द्वंद्व शुरू हुआ।

जिसमें पशुपति पारस की जीत हुई और पार्टी के बड़े नेताओं के साथ ही मंत्री पद और पटना स्थित कार्यालय उनके पास आ गए, लेकिन लोकसभा चुनाव के ऐन पहले उनका मंत्री पद गया, इसके बाद पार्टी के बड़े नेताओं ने उनका साथ छोड़ा और अब पटना में आवंटित लोजपा कार्यालय का आवंटन भी भवन निर्माण विभाग ने रद्द कर दिया है।

भवन निर्माण विभाग द्वारा जारी आदेश के मुताबिक, 30 मई 2006 को सरकार ने लोक जनशक्ति पार्टी को कार्यालय उपयोग के लिए आवास संख्या – 01 व्हीलर रोड, पटना आवंटित किया था। जिसका नवीकरण 2019 से लंबित था।

आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पार्टी कार्यालय के लिए भवन का आवंटन दो वर्ष के लिए किया जाएगा।
इसके बाद उसका नवीकरण करना होगा। आवेदन नवीकृत नहीं होने पर आवंटन रद्द माना जाएगा।

इस वजह से लोजपा को पटना में कार्यालय उपयोग के लिए दिया गया आवंटन आदेश रद्द किया जाता है।

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!