बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मंत्रियों को मिला जिलों का प्रभार

सम्राट को पटना तो विजय सिन्हा को दो जिलों की जिम्मेदारी

अभिजीत पाण्डेय
पटना । बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में होने वाले हैं। ऐसे में बिहार के अलग-अलग राजनीतिक दलों ने इसके लिए अभी से ही तैयारी शुरू कर दी है। इसी क्रम बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के मंत्रियों के जिला प्रभारियों की सूची भी जारी कर दी गयी है। मंत्रियों के प्रभार के बहाने एनडीए चुनावी तैयारी में जुट गयी है।

बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर नीतीश कुमार मंत्रिमंडल के प्रभारियों की सूची जारी की गयी है। ऐसे में अलग-अलग जिलों के प्रभारियों को संबंधित जिले में विकास कार्य और अगले साल होने विधानसभा चुनाव को लेकर कई काम करने का निर्देश भी दिया गया है। इसके अंतर्गत अपने-अपने जिले के प्रभारी विशेष रूप से वहां काम करेंगे और लोगों का विश्वास जीतने की कोशिश करेंगे।

उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पटना जिले का प्रभार दिया गया है तो वहीं उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को मुजफ्फरपुर और भोजपुर दो जिले की जिम्मेदारी मिली है।

मुख्यमंत्री ने 29 मंत्रियों में से 9 मंत्रियों को दो-दो जिला का प्रभार दिया है और शेष मंत्रियों को एक-एक जिले की जिम्मेदारी दी है। विजय कुमार सिन्हा, विजय कुमार चौधरी , श्रवण कुमार, मंगल पांडे, अशोक चौधरी, नीतीश मिश्रा, नितिन नवीन, शीला कुमारी और जमा खान को दो दो जिले का प्रभार मिला है।

विजय चौधरी को पूर्णिया और नालंदा की जिम्मेदारी दी गई है. बिजेंद्र प्रसाद यादव को वैशाली जिले की तो प्रेम कुमार को नवादा की और श्रवण कुमार को समस्तीपुर, मधेपुरा की जिम्मेदारी दी गई है। संतोष कुमार सुमन को औरंगाबाद की तो सुमित कुमार सिंह को सारण की, रेणु देवी को सिवान की तो मंगल पांडे को दरभंगा और बेगूसराय का प्रभारी बनाया गया है।

अशोक चौधरी को सीतामढ़ी और जहानाबाद का वहीं लेसी सिंह को मधुबनी का प्रभारी बनाया गया है। नीतीश मिश्र को अररिया और गया का प्रभारी बनाया गया है। नितिन नवीन को बक्सर और कैमूर का, मदन सहनी को सुपौल का, महेश्वर हजारी को खगड़िया का , शीला कुमारी को शेखपुरा और लखीसराय का, सुनील कुमार को पूर्वी चंपारण का प्रभार दिया गया है।

जनक राम को पश्चिम चंपारण का, हरि सहनी को अरवल का, कृष्णनंदन पासवान को गोपालगंज का, जयंत राज को रोहतास का, जमाखन को किशनगंज और शिवहर का, रत्नेश सदा को जमुई का, केदार प्रसाद गुप्ता को मुंगेर का, सुरेंद्र मेहता को बांका का, संतोष कुमार सिंह को भागलपुर का और नीरज कुमार सिंह को कटिहार का प्रभारी बनाया गया है।

  • Related Posts

    योगी जी कहते हैं बंटेंगे तो कटेंगे और मोदी ने यूजीसी नियमों में बदलाव कर बांट दिया हिन्दुओं को 

    अभी भी बीजेपी से मोह नहीं छोड़ पा…

    Continue reading
    TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

    ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    आतंकी मसूद पर पाक ने बढ़ाया इनाम तो भारत ने बताई औकात

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    सचिन पायलट ने पास की पंजाब में ‘अग्निपरीक्षा’? इस तस्वीर ने बढ़ाई विपक्ष की टेंशन!

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    नोएडा श्रमिक प्रदर्शन मामले में वरिष्ठ पत्रकार सत्यम वर्मा को जमानत मिली, जेल से छूटने में फंसा ये पेंच?

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    यूपी के स्कूलों का ऑडिट करेगी CJP, सौरभ दास ने युवाओं से की ये अपील

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    ‘राहत देने की बजाय मोदी सरकार…’, UPI पर टैक्स को लेकर खरगे का केंद्र पर बड़ा हमला

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!

    कानपुर में कलयुगी ‘ममता’ का खौफनाक ड्रामा: आशिक़ी बचाने के लिए बेटे का घोंटा गला, रातभर रटती रही ‘पेट दर्द’ का पहाड़ा!