लालू यादव को चक्रव्यूह में घेरेंगे प्रधानमंत्री मोदी

भवेश कुमार

पटना । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 और 13 मई को दो दिवसीय बिहार दौरे पर हैं। यह दौरा राजनीतिक और व्यक्तिगत रूप से भी खास है। व्यक्तिगत रूप से इसलिए क्योंकि नरेंद्र मोदी इस दौर में पूरी तरह से आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव पर फोकस करने वाले हैं। उनके दौरे का जो कार्यक्रम है, वह लालू यादव के इर्द-गिर्द ही घूमता है।

 

बिहार के राजनीतिक इतिहास में नरेंद्र मोदी पहले प्रधानमंत्री होंगे जो पटना में रोड शो कर रहे हैं। इससे पहले देश के किसी प्रधानमंत्री ने पटना में रोड शो नहीं किया था।12 मई को प्रधानमंत्री ये रोड शो पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में होगा, लेकिन इसका प्रभाव मगध पर भी साफ तौर पर देखने को मिलेगा। मगध क्षेत्र में जहानाबाद और पाटलिपुत्र का चुनाव होना बाकी है। ऐसे में प्रधानमंत्री पटना साहिब समेत इन दोनों सीटों को अपने रोड शो के माध्यम से प्रभावित करेंगे।

प्रधानमंत्री भले ही पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र में यह रोड शो कर रहे हों, लेकिन पटना साहिब लोकसभा क्षेत्र से सटे पाटलिपुत्र लोकसभा क्षेत्र भी शुरू होता है और ऐसे में वहां से लालू प्रसाद यादव की बड़ी बेटी मीसा भारती चुनाव लड़ रही हैं। यह रोड शो इस पूरे क्षेत्र को प्रभावित करेगा। क्योंकि पटना शहर का आधा हिस्सा पटना साहिब में है और आधा हिस्सा पाटलिपुत्र इलाके में है तो ऐसे में प्रधानमंत्री का यह रोड शो लालू यादव और उनकी बेटी मीसा भारती के लिए खास होगा।

13 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हाजीपुर, मुजफ्फरपुर और छपरा में जनसभा को संबोधित करेंगे. इस दिन भी नरेंद्र मोदी लालू यादव को टार्गेट करेंगे। छपरा से लालू यादव की दूसरी बेटी रोहिणी आचार्य चुनाव लड़ रही हैं। ऐसे में उनकी मजबूत दावेदारी को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जनसभा करना पड़ रहा है।

13 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चिराग पासवान के पक्ष में हाजीपुर में चुनावी सभा करेंगे। पीएम मोदी का चिराग प्रेम किसी से छिपा नही हैं। चिराग भी खुद को नरेन्द्र मोदी का ‘हनुमान’ कहते हैं। ऐसे में पीएम भी उनके लिए जी जान लगा देना चाहते हैं। इसके अलावा पीएम पिछली बार भाजपा से सांसद रहे और इस बार कांग्रेस के प्रत्याशी बने अजय निषाद के खिलाफ मुजफ्फरपुर में हुंकार भरेंगे।

  • Related Posts

    ट्रेनें रद्द होने पर चिराग पासवान बोले, ‘युवाओं को कोई नहीं रोक सकता प्रभु’

    कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन से पहले कई…

    Continue reading
    यूपी में SIR में चुनाव आयोग के सॉफ़्टवेयर ने खुद बना डाले 85,854 वोटर-डिलीशन फ़ॉर्म!

    ‘द रिपोर्टर्स कलेक्टिव’ का खुलासा, मुख्य चुनाव आयुक्त…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    ‘अखिलेश जी ड्रामा नहीं हिसाब दीजिए’, JPNIC को लेकर OP राजभर ने सपा चीफ को घेरा

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    अग्निवीर के पहले बैच को कहां मिलेगी नौकरी, किस राज्य में क्या नियम?

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    नोएडा प्राधिकरण में भ्रष्टाचार व्याप्त 

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    अरुणाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री के दौरे से भड़का लोगों का विरोध!

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    ‘BJP ने इमरजेंसी को पीछे छोड़ दिया’, CJP की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले आशुतोष रांका

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?

    क्या आधुनिक जन-आंदोलन गांधी के सत्याग्रह के मानकों पर खरे उतरते हैं?