प्रधानमंत्री मोदी सुशील मोदी के घर जाकर दी श्रद्धांजलि

राम नरेश
पटना। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार की शाम पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी के घर पहुंचकर उनके परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। इस दौरान पीएम ने सुशील मोदी को श्रद्धांजलि दी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज बिहार पहुंच गए। सबसे पहले पीएम मोदी पटना में दिवंगत बीजेपी नेता सुशील कुमार मोदी के घर पहुंचे। वहां पीएम ने सुशील मोदी के परिवार से मुलाकात की और सांत्वना दी और सुशील मोदी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके बाद पीएम बिहार बीजेपी कार्यालय के लिए रवाना हो गए।

पूर्व डिप्टी सीएम सुशील मोदी का निधन 13 मई को दिल्ली में हो गया था। सुशील मोदी लंबे समय से ब्लैडर कैंसर से पीड़ित थे। दिल्ली में एम्स में इलाज के दौरान उनका निधन हो गया था. निधन के अगले दिन भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी सुशील मोदी को श्रद्धांजलि देने के लिए पहुंचे थे। पटना एयरपोर्ट पर बीजेपी नेताओं ने पीएम का स्वागत किया।

पीएम मोदी आज 20 मई को पटना में रात्रि विश्राम करेंगे। 21 मई को सिवान-महाराजगंज और पूर्वी चंपारण में रैली करेंगे। छठे चरण का मतदान 25 में को होना है। यानी ठीक पांचवे दिन बाल्मीकि नगर, पश्चिम चंपारण, पूर्वी चंपारण, शिवहर, वैशाली गोपालगंज और सिवान में मतदान होना है।

  • Related Posts

    संजय सिंह पर लगे आरोपों पर चिराग पासवान, ‘मेरी पार्टी क्या, मेरे परिवार…’
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    दिल्ली के होटल कांड को लेकर जारी चर्चा…

    Continue reading
    Sachchidanand Sinha on his Birthday : समाजवादियों का आदर्श ‌ पुरुष चला गया!
    • TN15TN15
    • August 31, 2026

    प्रोफेसर राजकुमार जैन उम्र के 98 साल पूरा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    अमित शाह बोले- 2029 से पहले 21 राज्यों में UCC! लेकिन पूरे देश में क्यों नहीं?

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद

    बिहार में लड़कियां बनीं तस्कर! AC-2 कोच से 15.8 किलो गांजा बरामद