1999 की अपेक्षा 1.25 फीसद कम पड़े वोट

बिहार में 5 सीटों पर 55.85 प्रतिशत हुए मतदान

 

अभिजीत पांडे

पटना । पांचवें चरण में बिहार में 5 सीटों पर हुए मतदान मे 55.85 प्रतिशत वोटरों ने 9436 पोलिंग बूथों पर अपने मताधिकार का प्रयोग किया । इसमे सबसे ज्यादा मुजफ्फरपुर में 58.10 तो सबसे कम मधुबनी में 52.20 फीसदी मतदान हुये।

मुख्य चुनाव अधिकारी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार हाजीपुर में 56.85 फीसदी , मुजफ्फरपुर में 58.10 फीसदी, सारण में 54.50 फीसदी, मधुबनी में 52.20 फीसदी और सीतामढ़ी में 57.55 फीसदी वोटिंग हुई।

बिहार की 5 लोकसभा सीटों पर पांचवें चरण का चुनाव संपन्न हो गया है। इन क्षेत्रों मे हाजीपुर, सारण, मुजफ्फरपुर, मधुबनी और सीतामढ़ी शामिल है। देवेश चन्द्र ठाकुर , चिराग पासवान, रोहिणी आचार्य और राजीव प्रताप रूडी समेत 80 प्रत्याशियों की किस्मत आज ईवीएम में कैद हो चुकी है। 2019 में इन सभी जगहों पर एनडीए की जीत हुई थी। पांचवें चरण में कुल 80 प्रत्याशी चुनावी मैदान में खड़े हैं। जिसमें 74 पुरुष और 6 महिला प्रत्याशी है।

सीतामढ़ी मे जेडीयू प्रत्याशी और बिहार विधान परिषद के सभापति देवेश चंद्र ठाकुर ने पत्नी के साथ वोट डाला। केंद्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने हाजीपुर के करणपुरा स्थित 274 नंबर बूथ पर डाला वोट।पूर्व मंत्री सुरेश शर्मा ने मुजफ्फरपुर में डाला वोट। पत्नी और बहू ने भी किया मतदान मुजफ्फरपुर में 10 साल बाद जर्मनी से पहुंचे दंपती मतदान किया ।

हाजीपुर संसदीय क्षेत्र से प्रत्याशी शिवचंद्र ने महुआ स्थित मतदान केंद्र पर डाला वोट।वैशाली के पूर्व सांसद रामा सिंह, महनार विधायक वीणा सिंह ने राजापाकड़ विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 224 पर वोट डाला।हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 4 खनजहाचक लालगंज में वैशाली से आरजेडी प्रत्याशी मुंन्ना शुक्ला ने मतदान किया।

जेडीयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने महनार के कजरी बुजुर्ग स्थित बूथ संख्या 38 पर किया मतदान।हाजीपुर में राजद विधायक मुकेश रोशन ने किया मतदान।मुजफ्फरपुर से इंडी गठबंधन के प्रत्याशी अजय निषाद ने अपना वोट डाला।बीजेपी प्रत्याशी राजभूषण निषाद ने मुरौल के पिलखी मोहम्मदपुर स्तिथ धर्मागतपुर मतदान केंद्र संख्या 16 पर डाला वोट।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!