योगी सरकार के शपथ समारोह को मेगा शो बनाने की तैयारी, 70 हजार लोग हो सकते हैं शामिल

द न्यूज 15

लखनऊ। यूपी में योगी सरकार के शपथ ग्रहण समारोह को बीजेपी मेगा शो बनाने की तैयारी में है। बताया जा रहा है कि इकाना स्टेडियम में आयोजित होने वाले शपथ समारोह में पीएम मोदी, अमित शाह, राजनाथ सिंह, भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के अलावा केंद्रीय मंत्रिमंडल के सदस्य और संघ के कुछ प्रमुख चेहरों के मौजूद रहने की संभावना है। वहीं अखिलेश यादव और मायावती को न्यौता दिया गया है।  मुख्यमंत्री और मंत्रिपरिषद का शपथ ग्रहण कार्यक्रम में करीब 70,000 लोगों के आने की संभावना है।
19 को लखनऊ आ सकते हैं अमित शाह और रघुवर दास : होली के ठीक बाद भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता का चुनाव हो जाएगा। विधायक दल की बैठक 19 या 20 मार्च को हो सकती है जबकि 21 मार्च को योगी सरकार के शपथ ग्रहण की संभावना है। पार्टी सूत्रों की मानें तो शाह 19 मार्च को लखनऊ आ सकते हैं। उन्हीं की मौजूदगी में भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुना जाएगा। नेता चुने जाने के बाद राज्यपाल के समक्ष सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा।
क्षेत्रीय, जातीय के साथ ही छवि का भी विशेष ध्यान :  टीम योगी के हर सदस्य का चयन पार्टी 2024 को ध्यान में रखते हुए कर रही है। क्षेत्रीय, जातीय और वर्गीय संतुलन के साथ ही छवि का भी विशेष ध्यान रखा जा रहा है। बैठक में केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान, राधामोहन सिंह, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और डाॅ. दिनेश शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह, महामंत्री संगठन सुनील बंसल मौजूद रहे।
24 मार्च को शपथ ग्रहण होने की संभावना : पार्टी और सरकार से जुड़े सूत्रों की मानें तो योगी सरकार का शपथ ग्रहण समारोह अब 24 मार्च को होने की संभावना है। इसे गृह नक्षत्रों के हिसाब से भी शुभ मुहूर्त बताया जा रहा है। 19 को राज्य सरकार होली की छुट्टी घोषित कर चुकी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी उस दिन गोरखपुर की सुप्रसिद्ध होली में उपस्थित रहेंगे। 20 मार्च को यदि उत्तराखंड में शपथ ग्रहण समारोह हुआ तो यूपी में विधायक दल की बैठक 21 या 22 मार्च को होने की संभावना है। जबकि योगी सरकार का शपथ ग्रहण 24 को हो सकता है। हालांकि पीएम मोदी की उपलब्धता भी देखी जा रही है।

Related Posts

अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’
  • TN15TN15
  • August 18, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी के फाउंडर अभिजीत दीपके ने…

Continue reading
नितिन नवीन की नई टीम का ऐलान, वसुंधरा-स्मृति ईरानी को बड़ी जिम्मेदारी    
  • TN15TN15
  • August 17, 2026

बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने नई टीम का…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

  • By TN15
  • August 18, 2026
पंजाब का प्रभारी बनने पर सतीश पूनिया का बड़ा दावा, ‘हरियाणा का चुनाव भी…’

अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

  • By TN15
  • August 18, 2026
अब्दुल से बात कर रो पड़े अभिजीत दीपके, ‘अब तुम हमारी…’

वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

  • By TN15
  • August 18, 2026
वंदे मातरम: कांग्रेस नेता बोले- ‘फांसी पर चढ़ा दो या जेल भेज दो, मैं…’

शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

  • By TN15
  • August 18, 2026
शादी को लेकर था मतभेद, प्रेमी ने महिला की ईंट से सिर कुचलकर की हत्या

CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

  • By TN15
  • August 18, 2026
CJP प्रोटेस्ट केस: FIR रद्द की मांग पर CJI ने कहा- ‘हम कमेटी बना रहे’

राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?

  • By TN15
  • August 18, 2026
राम मंदिर चोरी मामले में चंपत राय और अनिल मिश्रा को क्लीन चिट मिलने में कौन सा आश्चर्य ?