प्रशांत किशोर ने निभाई ‘अहम भूमिका:’ TMC में शामिल होने पर बोले शत्रुघ्न सिन्हा

द न्यूज 15

नई दिल्ली। हाल ही में कांग्रेस से ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस में स्विच करने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री शत्रुघ्न सिन्हा ने खुलासा किया है कि उनके इस कदम के पीछे चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर की अहम भूमिका थी।
बता दें कि जाने-माने अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा मंगलवार को कांग्रेस छोड़कर तृणमूल कांग्रेस (TMC) में शामिल हुए थे। उन्होंने ट्वीट करके इसकी जानकारी दी थी। इससे पहले ममता की पार्टी ने उन्हें आसनसोल लोकसभा सीट से उपचुनाव के लिए अपना उम्मीदवार घोषित किया था।
एक टीवी चैनल को दिए एक इंटरव्यू में शत्रुघ्न सिन्हा ने बताया कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर और पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा ने उनके टीएमसी में जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
उन्होंने कहा, “ममता बनर्जी से जुड़ना मेरे लिए एक बड़ा सम्मान और अवसर था। उनकी पार्टी मुझे चाहती थी, उन्होंने ट्वीट किया कि मुझे तृणमूल में होना चाहिए और आसनसोल संसदीय सीट से चुनाव लड़ना चाहिए। मेरे बड़े भाई यशवंत सिन्हा और प्रशांत किशोर ने बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।” यह पूछे जाने पर कि उन्होंने कांग्रेस क्यों छोड़ी, सिन्हा ने कहा कि उन्हें नहीं लगता कि पार्टी में क्या गलत हुआ, इस बारे में बात करने का यह सही समय है। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा, “बहुत सी चीजें थीं। मैं संकट के समय कांग्रेस की आलोचना नहीं करना चाहता। मेरा ध्यान पूरी तरह से तृणमूल की पसंद, ममता बनर्जी की पसंद पर है कि मैं आसनसोल से लड़ूं।”
गौरतलब है कि तृणमूल कांग्रेस ने आसनसोल लोकसभा सीट पर उपचुनाव के लिए अभिनेता से नेता बने शत्रुघ्न सिंह और बालीगंज विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो को अपना उम्मीदवार बनाने का फैसला किया है।
बाबुल सुप्रियो ने पिछले साल अपनी लोकसभा सीट आसनसोल से इस्तीफा दे दिया था। बाद में उन्होंने बीजेपी छोड़ तृणमूल कांग्रेस का दामन थाम लिया था। इसलिए उनकी सीट खाली होने पर उपचुनाव की घोषणा की गई है।

Related Posts

TMC के 17 बागी सांसद BJP में होंगे शामिल, NCPI नेता का चौंकाने वाला बयान

ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस (TMC) से नेशनलिस्ट…

Continue reading
‘क्योटो बनाम स्पेन की लड़ाई’, वाराणसी में जलभराव पर अखिलेश यादव ने कसा तंज

वाराणसी के भेलुपुर स्थित शिवाला क्षेत्र में सीवर…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

राजस्थान से धरा गया गुरुग्राम हिट एंड रन केस का आरोपी 

नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?

नंदीग्राम और रेजिनगर से BJP ने चन्द्रनाथ की मां को दिया टिकट?

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

दिल्ली एयरपोर्ट पर सुरक्षा चूक, बिना इमिग्रेशन क्लीयरेंस बाहर गए 3 विदेशी

प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

प्रधानमंत्री जी रूस के राष्ट्रपति श्री पुतिन से रूस में शहीद भारतिय नौजवानों के लिए मुआवजा तो मांगिये : रघु ठाकुर

आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

आखिर भोपाल की जनता को कब मिलेगा नया मास्टर प्लान?

छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल

छठें दिन भी जारी रहा किसानों का धरना-प्रदर्शन, महापंचायत में हजारों किसान हुए शामिल