गार्डन गैलेरिया मॉल फिर विवाद में, चली गोलियां

ऋषि तिवारी
नोएडा शहर का गार्डन गैलेरिया मॉल एक बार फिर विवाद में घिर गया है। नोएडा के जीआईपी मॉल के एक कोने में बना हुआ गार्डन गैलेरिया मॉल हर महीने किसी ना किसी विवाद का कारण बनता आ रहा है। बता दे कि थाना सेक्टर 39 नोएडा पुलिस द्वारा गार्डन गैलेरिया में फायरिंग करने वाले 03 अभियुक्त गिरफ्तार, जिनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक अवैध पिस्टल 32 बोर, 03 जिन्दा कारतूस .32 बोर व एक खोखा कारतूस,एक एमजी हैक्टर कार बरामद किया गया है।

बता दे कि नोएडा शहर के सेक्टर-38ए में स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल रविवार की रात को एक बार फिर से विवाद में पड़ गया है। गार्डन गैलेरिया मॉल में रविवार की देर रात दो गुटों में फायरिंग हो गई। जिससे क्षेत्र में दहशत मच गई। इस घटना में थाना सेक्टर-39 पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से हथियार भी बरामद किए हैं।

एडीसीपी नोएडा मनीष कुमार मिश्रा ने बताया कि थाना सेक्टर-39 क्षेत्र के सेक्टर-38ए में स्थित गार्डन गैलेरिया मॉल में तीनों आरोपियों ने ऑस्कर बार में बैठकर शराब पी थी। तीनों युवक संचित बंसल, शिखर व यश खुर्जा से आए थे। संचित का खुर्जा में क्रॉकरी का कारोबार है।

जब तीनों बाहर निकले तो पार्किंग को लेकर उनका निठारी के कुछ युवकों से विवाद हो गया। इसके बाद तीनों ने फायरिंग कर दी। पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है और तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि उत्तर प्रदेश के खुर्जा जिले के रहने वाले तीन लोग रविवार की रात को पार्टी करने आए थे।

  • Related Posts

    दिल्ली में भू-माफियाओं पर DDA का बड़ा एक्शन, बिना नोटिस चलेगा बुलडोजर, FIR के साथ वसूली भी होगी
    • TN15TN15
    • July 14, 2026

    राजधानी दिल्ली में सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जा…

    Continue reading
    यमुना एक्सप्रेसवे पर अभिनव अरोड़ा की कार में अचानक लगी आग, बाल-बाल बचा पूरा परिवार
    • TN15TN15
    • July 13, 2026

    मथुरा। बाल कथावाचक अभिनव अरोड़ा की कार का…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘पिकनिक’ के बहाने बच्चे को ले गए RSS शाखा? बीकानेर के सरकारी स्कूल पर आरोप 

    • By TN15
    • July 14, 2026
    ‘पिकनिक’ के बहाने बच्चे को ले गए RSS शाखा? बीकानेर के सरकारी स्कूल पर आरोप 

    यूपी: ‘गठबंधन में दबाव से नहीं मिलेंगी सीटें  :  इमरान मसूद

    • By TN15
    • July 14, 2026
    यूपी: ‘गठबंधन में दबाव से नहीं मिलेंगी सीटें  :  इमरान मसूद

    पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- ’85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा’

    • By TN15
    • July 14, 2026
    पाकिस्तान से टूटा बलूचिस्तान! खुद को आजाद देश किया घोषित, कहा- ’85 फीसदी क्षेत्र पर हमारा कब्जा’

    ‘समुद्री डकैत न बने अमेरिका…’, ट्रंप के होर्मुज टोल के ऐलान पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा

    • By TN15
    • July 14, 2026
    ‘समुद्री डकैत न बने अमेरिका…’, ट्रंप के होर्मुज टोल के ऐलान पर भड़के ब्राजील के राष्ट्रपति लूला डा सिल्वा

    दिल्ली में भू-माफियाओं पर DDA का बड़ा एक्शन, बिना नोटिस चलेगा बुलडोजर, FIR के साथ वसूली भी होगी

    • By TN15
    • July 14, 2026
    दिल्ली में भू-माफियाओं पर DDA का बड़ा एक्शन, बिना नोटिस चलेगा बुलडोजर, FIR के साथ वसूली भी होगी

    5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद… ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा

    • By TN15
    • July 14, 2026
    5 घंटे तक 6 शहरों में बरसा बारूद… ईरान बोला- मार गिराया US का MQ-1, होर्मुज पर जंग से तेल महंगा