प्रवेश गाबा बने सुख-दुख दे साथी संस्था के प्रधान, पदाधिकारियों ने दी बधाई

बोले : सभी को चलेंगे साथ लेकर, बेखुबी निभाएंगे अपनी जिम्मेदारी

करनाल, (विसु)। सुख-दुख दे साथी संस्था ने समाजसेवी प्रवेश गाबा को प्रधान नियुक्त किया है। उन्होंने अपनी नियुक्ति पर सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संस्था द्वारा जो दात्यिव उन्हें सौंपा गया है, वह बेखुबी से अपने कर्तव्य का निर्वहन करेंगे और सभी के सहयोग से इस संस्था के लिए काम करेंगे। इसके लिए उन्होंने पूर्व प्रधान हितेश मनोचा, राकेश खन्ना, सोमनाथ डाबर, हरमीत सिंह का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि वह पहले भी इस संस्था से जुड़े रहे है और अब जब उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी गई है तो वह सभी को साथ लेकर चलेंगे। इस अवसर पर संस्था के सभी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त जिला प्रधान बनने पर प्रवेश गाबा को बधाई दी और फूल-मालाएं पहनाकर उनके बेहतर कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर हरसिमरन वधवा को महासचिव, मोहित चावला को कैशियर, राकेश खन्ना को चेयरमैन, सोमनाथ डाबर को चेयरमैन नियुक्त हुए है। जानकारी देते हुए राकेश खन्ना और सोमनाथ डाबर ने बताया कि सुख-दुख दे साथी लगभग 25 साल पुरानी संस्था है। इस संस्था का उद्देश्य एक दूसरे के सुख-दुख में साथ देना है। इसके अलावा यह संस्था समाजसेवा के क्षेत्र में भी अपना उल्लेखनीय कार्य कर रही है। सुख दुख दे साथी संस्था में नए सदस्यों को भी शपथ दिलाकर उन्हें शामिल किया गया। इस अवसर पर नव नियुक्त पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए राकेश खन्ना और पूर्व प्रधान हितेश मनोचा ने कहा कि उन्हें विश्वास है कि ये पदाधिकारी संस्था के साथ चलकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे और मिलजुलकर इस संस्था को आगे बढ़ाने का काम करेंगेे। जिनमें तरसेम वत्ता, राजीव मल्हौत्रा, वरूण अरोड़ा, मोहित कुमार, रोशन लाल कपूर, रोहित सुखीजा शामिल हुए। इस अवसर पर राजेश ग्रोवर, नवीन संदूजा, हरमीत सिंह, अनिल मदान, अमित मेहता, नरेश भाटिया, राजिन्द्र मुटेजा, योगेश कुमार ढल, प्रवीन मल्हौत्रा, जगदीश भोगरा, टिन्नी मनोचा, रोमी राजपाल, धीरज अनेजा, महेन्द्र खनूजा, सुरेन्द्र बुद्धिराजा, जतिन गाबा, हरीश मेहता ने भी नवनियुक्त प्रधान प्रवेश गाबा को बधाई दी।

  • Related Posts

    किसान संघर्ष मोर्चा की तीनों प्राधिकरणों के CEO, जिलाधिकारी एवं जॉइंट पुलिस कमिश्नर के साथ तीन घंटे चली मैराथन बैठक

    10% प्लॉट के मुद्दे पर 5 अक्टूबर तक…

    Continue reading
    DUSU चुनाव में जीत की ओर दीपांशु शौकीन, कहा- आसान नहीं था, लेकिन…

    दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में उपाध्यक्ष पद…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    पुलिस उत्पीड़न से परेशान साप्ताहिक बाजार के दुकानदार 22 सितंबर को विधायक पंकज सिंह से मिलकर देंगे ज्ञापन : गंगेश्वर दत्त शर्मा

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    रूस के चुनाव में पुतिन का जलवा, बंपर बहुमत, पार्टी ने रिकॉर्ड 355 सीटें जीतीं

    जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR की मांग, HC ने कहा, ‘आपके पास कोई…’

    जस्टिस यशवंत वर्मा मामले में FIR की मांग, HC ने कहा, ‘आपके पास कोई…’

    कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए देशों के बीच संवाद आवश्यक है

    कश्मीर मुद्दे के समाधान के लिए देशों के बीच संवाद आवश्यक है

    ‘स्वीकार नहीं कर सकता’, राहुल गांधी के मिमिक्री वाले वीडियो पर भड़की BJP