प्रजपिता ब्रह्मकुमारी विद्यालय ने निकाली शोभा यात्रा 

मारवाड़ी विवाह भवन में आयोजित हुआ त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्स्व 

समस्तीपुर पूसा। समस्तीपुर रोसड़ा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय द्वारा 4 मार्च को दोपहर 1:30 बजे से महावीर चौक स्थित मारवाड़ी विवाह भवन में आयोजित 88वें त्रिमूर्ति शिव जयंती महोत्सव के उपलक्ष्य में एक शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें भोलेनाथ शिव बाबा की अति सुंदर झांकी बनाई गई, जो मेन बाजार स्थित सेवाकेंद्र से शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए स्थानीय सेवाकेंद्र पर आकर पूरी हुई।
झांकी के द्वारा यह संदेश दिया गया कि स्वयं निराकार परमपिता परमात्मा शिव इस सृष्टि पर अवतरित होकर श्रेष्ठ ज्ञान दे रहे हैं जिसके द्वारा मानव के अंदर आसुरी संस्कारों का परिवर्तन हो रहा है और उनके संस्कार देव तुल्य बनते जा रहे हैं। जो परमात्मा द्वारा बताए गए रास्ते पर चल रहे हैं, वह अपने लिए स्वर्णिम दुनिया का मार्ग प्रशस्त कर रहे हैं। जहां मनुष्य देव तुल्य होंगे। धरा पर स्वर्ग होगा। सर्वत्र सुख, शान्ति और समृद्धि होगी। यही वह समय है जब हम परमात्मा की संतान होने के नाते उनसे अपना जन्मसिद्ध अधिकार प्राप्त कर सकते हैं। शोभायात्रा एवं झांकी को वरिष्ठ शिक्षाविद् प्रोफेसर दिलीप कुमार लाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
बीके कुंदन बहन ने समस्त रोसड़ा वासियों से सोमवार को दोपहर 1:30 बजे महावीर चौक स्थित मारवाड़ी विवाह भवन में आयोजित शिव जयंती महोत्सव में सपरिवार उपस्थित होने का आह्वान किया। शोभा यात्रा में मुख्य रूप से डॉ० उमेश, कन्हैया भाई, शत्रुघ्न भाई समेत सौ के करीब भाई-बहन उपस्थित रहे।

  • Related Posts

    मुजफ्फरपुर में लूट की फर्जी कहानी का खुलासा, संपत्ति हड़पने की साजिश रचने वाला आरोपी देवघर से गिरफ्तार

    मुजफ्फरपुर। जिले के कांटी थाना क्षेत्र में पुलिस…

    Continue reading
    पीएमसीएच के सर्जरी विभाग में सह प्राध्यापक बने डॉ. गोपाल पासवान

    पटना। बिहार स्वास्थ्य विभाग की अधिसूचना जारी होने…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Theft of donations at the Ram Mandir : ट्रस्ट महासचिव का ड्राइवर कैसे हो गया चंदा चोरी का मुख्य आरोपी ?

    • By TN15
    • July 4, 2026
    Theft of donations at the Ram Mandir : ट्रस्ट महासचिव का ड्राइवर कैसे हो गया चंदा चोरी का मुख्य आरोपी ?

    प्याज किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 13% बढ़ाया खरीद मूल्य 

    • By TN15
    • July 4, 2026
    प्याज किसानों के लिए बड़ी खुशखबरी, सरकार ने 13% बढ़ाया खरीद मूल्य 

    चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

    • By TN15
    • July 4, 2026
    चंपत राय और अनिल राय का इस्तीफा होगा मंजूर? चढ़ावा चोरी मामले पर 6 जुलाई को राम मंदिर ट्रस्ट की बड़ी बैठक

    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

    • By TN15
    • July 4, 2026
    ममता बनर्जी को एक और बड़ा झटका, अब बंगाल TMC चीफ ने छोड़ा साथ, चंद्रिमा भट्टाचार्य ने सभी पदों से दिया इस्तीफा

    क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

    • By TN15
    • July 4, 2026
    क्या फिर से चले गए वनवास? चढ़ावा चोरी विवाद के बीच अखिलेश यादव ने शेयर किया AI वाला वीडियो

    खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’

    • By TN15
    • July 4, 2026
    खामेनेई के अंतिम संस्कार पर डोनाल्ड ट्रंप का तंज, कहा- ‘हमने ईरान को एक हफ्ते की मोहलत दी क्योंकि…’