सरायमीर में बिजली व्यवस्था ध्वस्त, 48 घंटे में सुधार नहीं तो होगा आंदोलन, किसान संगठनों की चेतावनी

आजमगढ़। सरायमीर क्षेत्र में लो वोल्टेज और बिजली कटौती की गंभीर समस्या से आम जनता त्रस्त है। सोशलिस्ट किसान सभा और पूर्वांचल किसान यूनियन ने इस समस्या के तत्काल समाधान की मांग की है। दोनों संगठनों के साथी इन दिनों क्षेत्र में संपर्क संवाद कार्यक्रम चला रहे हैं। इसी क्रम में सामाजिक कार्यकर्ता कलीम जमाई ने बताया कि सरायमीर क्षेत्र में बिजली व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है। किसान, छात्र, व्यापारी और आम नागरिक भीषण गर्मी में लो वोल्टेज के कारण भारी परेशानी झेल रहे हैं।
किसान संगठनों का कहना है कि दिन रात वोल्टेज इतना कम रहता है कि पंखे, कूलर, फ्रिज, पानी की मोटर तक नहीं चल पा रहे हैं। कम वोल्टेज से उपकरण खराब हो रहे हैं और उपभोक्ताओं को आर्थिक नुकसान हो रहा है। किसान संगठनों की प्रमुख मांगें हैं कि क्षेत्र के सभी फीडरों एवं ट्रांसफार्मरों का तकनीकी निरीक्षण कराया जाए, ओवरलोड ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाई जाए, जर्जर लाइनों का नवीनीकरण हो, मानक वोल्टेज सुनिश्चित किया जाए और निगरानी के लिए अवर अभियंता की टीम तैनात की जाए। सोशलिस्ट किसान सभा के महासचिव राजीव यादव व पूर्वांचल किसान यूनियन के महासचिव विरेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से चेतावनी दी कि अगर 48 घंटे के अंदर बिजली व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो दोनों संगठनों के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन करने को बाध्य होंगे। इसकी संपूर्ण जिम्मेदारी विद्युत विभाग की होगी। नेताओं ने क्षेत्र के सांसद, विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधियों से भी अपील की है कि वे इस जनसमस्या को प्राथमिकता के आधार पर उठाएं और स्थायी समाधान के लिए प्रभावी पहल करें।
  • Related Posts

    ‘BJP का बस चले तो BJP को ही बेच दे’, JPNIC पर अखिलेश यादव का तंज
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने…

    Continue reading
    सर्वे: यूपी में किस गठबंधन की होगी जीत? कांटे की टक्कर में योगी को पछाड़ रहे अखिलेश
    • TN15TN15
    • August 27, 2026

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 से पहले राज्य…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नेपाल बाढ़: बिहार के मंत्री बोले- किसी भी आपदा से निपटने के लिए तैयार

    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना

    • By TN15
    • August 27, 2026
    देहरादून: 3.20 करोड़ की ठगी! फर्जी MD बनकर कंपनी को लगाया चूना

    नेपाल की तबाही : कुदरत का कहर या अनियोजित विकास की चेतावनी?

    • By TN15
    • August 27, 2026
    नेपाल की तबाही : कुदरत का कहर या अनियोजित विकास की चेतावनी?

    ‘गलत करूं तो जूते मारें’, मंत्री भरत सिंह चौधरी के बयान का वायरल

    • By TN15
    • August 27, 2026
    ‘गलत करूं तो जूते मारें’, मंत्री भरत सिंह चौधरी के बयान का वायरल

    RSS चीफ के न्यूयॉर्क दौरे पर संजय राउत बोले, ‘मुझे विश्वास है कि…’

    • By TN15
    • August 27, 2026
    RSS चीफ के न्यूयॉर्क दौरे पर संजय राउत बोले, ‘मुझे विश्वास है कि…’

    रक्षाबंधन: एक धागा, हजारों भावनाएं और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प

    • By TN15
    • August 27, 2026
    रक्षाबंधन: एक धागा, हजारों भावनाएं और जीवनभर साथ निभाने का संकल्प