Politics of Maharashtra : शिवसेना के सिंगल की रेस में भी बाजी मारेंगे एकनाथ शिंदे ? अगले 24 घंटों में आ सकता है आयोग का फैसला

माना जा रहा है कि इस दौरान उद्धव ठाकरेे गुट के नेताओं ने चुनाव आयोग को कई सबूत सौंपे और दावा किया कि पार्टी के सिंबल धनुष बाण पर उनका ही हक बनता है। अब फैसले का इंतजार किया जा रहा है। दशहरे के मौके पर मुंबई में एक तरफ उद्धव ठाकरे और एकनाथ शिंदे गुट की अलग-अलग रैलियां चल रही थीं तो दिल्ली में भी हलचल तेज थी। मुंबई में जिस वक्त दशहरा रैली चल रही थी, उसी दौरान शिवसेना का एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली में चुनाव आायेग के दरवाजे पर पहुंचा।

दरअसल माना जा रहा है कि इस दौरान उद्धव ठाकरे गुट के नेताओं ने चुनाव आयोग को कई सबूत सौंपे और दावा किया कि पार्टी के सिंबल धनुष-बाण पर उनका ही हक बनता है। इस पर चुनाव आयोग की ओर से शुक्रवार को फैसला सुनाया जा सकता है। यानी कि इस अहम निर्णय में अब 24 घंटे का ही वक्त बचा है। चुनाव आयोग की ओर से एकनाथ शिंदे गुट और उद्धव ठाकरे गुट को सिंबल को लेकर अपने दावे पेश करने के लिए 7 अक्टूबर तक का वक्त दिया गया था। ऐसे मे अब उसकी ओर से फैसले की बारी है।

शिवसेना के वरिष्ठ नेता आज वकीलों से मिलेंगे। इस बैठक में चुनाव आयोग को क्या जवाब दिया जाए किस तरह के सबूत पेश किये जाएं, इस पर चर्चा हो सकती है। इसके अलावा यह भी कहा जा सकता है कि शिवसेना की ओर से कुछ और समय की मांग भी की जा सकती है। हालांकि अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र में उप चुनाव भी होने वाला है। ऐसे में सिंबल को लेकर आयोग स्थिति क्लियर कर सकता है।

उप चुनाव से पहले जरूरी है सिंबल पर फैसला होना

कहा जा रहा है कि उप चुनाव के चलते ही चुनाव आयोग हरकत में आ गया है। अगले कुछ घंटों में यानी शुक्रवार को चुनाव आयोग धनुष बाण चिह्न को लेकर अहम फैसला दे सकता है। ऐसे में दोनों ही गुटों की इस बात पर नजर होगी कि सिंबल किसके पाले में जाता है। मुंबई में अंधेरी पूर्व विधानसभा क्षेत्र का उप चुनाव ३ नवम्बर को हो रहा है। उम्मीद है कि चुनाव आयोग इस उप चुनाव से पहले धनुष बाण पर फैसला दे देगा। महाराष्ट्र में सत्ता संघर्ष का मामला सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ के समक्ष लंबित था। इसी की सुनवाई करते हुए शीर्ष अदालन ने चुनाव आयोग को सिंबल वाली अर्जियों पर फैसला लेने को कहा था।

अंधेरी ईस्ट सीट के लिए तेज है नामांकन की प्रक्रिया

सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से ही चुनाव आयोग तेजी से काम कर रहा है। अंधेरी ईस्ट विधानसभा उप चुनाव के लिए नामांकन भरने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख १४ अक्टूबर है। अगर नामांकन पत्र दाखिल करने से पहले शिवसेना का धनुष बाण तय हो जाए तो अंधेरी उप चुनाव के सियासी समीकरण पूरी तरह से बदल सकते हैं।

 

  • Related Posts

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    मुख्य चुनाव आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे…

    Continue reading
    SIR विवाद पर अमित शाह का राहुल गांधी को तगड़ा मैसेज?
    • TN15TN15
    • October 22, 2026

    केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एसआईआर और सीईसी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    • By TN15
    • October 22, 2026
    आजम खान ने अखिलेश यादव से 2027 में कितनी सीटें मांगी?

    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    • By TN15
    • October 22, 2026
    ‘सत्ता परिवर्तन में कुछ भी गलत नहीं’, नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    • By TN15
    • October 22, 2026
    स्पीकर ओम बिरला की दो टूक, ‘अगर CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष का प्रस्ताव…’

    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    हूती का दावा- 14 भारतीयों को लेकर जा रहे नाव पर सऊदी का हमला, रेस्क्यू ऑपरेशन लॉन्च के विद्रोही! 

    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    • By TN15
    • October 22, 2026
    IND vs NZ 1st T20 Highlights: क्राइस्टचर्च में भारत ने रचा इतिहास, न्यूजीलैंड में सबसे बड़ा रन चेज़, नमन धीर ने पलटी बाजी

    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस 

    • By TN15
    • October 22, 2026
    बीजेपी ने फ़्रांस से जोड़ा भारत का आंदोलन, कहा – अराजकता फैला रही कांग्रेस