Indian Railways : भैंसों के झुंड को नहीं झेल पाई वंदे भारत ट्रेन, खुल गया इंजन का एक हिस्सा, भैंसों की मौत !

रेलवे के इतिहास में क्या आपने सुना है कि भैंसों से टकराकर किसी ट्रेन के ईंजन का एक हिस्सा टूट गया ? भारतीय रेलवे में अभी तक नहीं सुना था पर अब सुनने में आ गया है। रेलवे के निजीकरण करने के बीच लॉंच की गई वंदे भारत ट्रेन में ऐसा हुआ है। ट्रेन एक भैंसों के झंड से क्या टकराई कि उसका आधा इंजन ही टूट गया।

दरअसल मुंबई से गुजरात के गांधीनगर जा रही वंदे भारत ट्रेन के साथ गुरुवार को एक दुर्घटना हो गई। ट्रेन वातवा और मणिनगर स्टेशन के बीच भैंसों के झुंड से जा टकरा गई। इससे इंजन भी क्षतिग्रस्त हो गया। ट्रेन वातवा और मणिनगर स्टेशन के बीच भैंसों के झुंड से टकरा गई। दुर्घटना के बाद कुछ भैसों की मौत हो गई तो ट्रेन के इंजन का कुछ हिस्सा टूट गया। वेस्टर्न रेलवे के सीनियर पीआरओ जेके जयंत ने बताया कि हादसा सुबह करीब 11:15 पर हुआ।

रेलवे प्रवक्ता ने बताया कि ट्रेन मुंबई से गांधीनगर जा रही थी। गैरातपुर-वतावा स्टेशन के बीच ट्रैक पर अचानक 3-4 भैंस आ गईं। इससे ट्रेन के अगले हिस्से को कुछ नुकसान पुहंचा। हालांकि, ट्रेन में इससे कोई खराबी नहीं आई है। जानवरों के अवशेषों को हटाने के बाद 8 मिनट बाद ही ट्रेन को आगे बढ़ा दिया गया और यह समय से गांधीनगर पहुंच गए। उन्होंने कहा कि रेलवे की ओर से आसपास के गांवों में लोगों को समझाया जा रहा है कि ट्रैक के आसपास मवेशियों को खुला न छोड़ें।

  • Related Posts

    द फेस्टिवल ऑफ अल्टरनेटिव्स 2 अक्टूबर से तारा में विकल्पों पर होगी चर्चा

    उद्घाटन कार्यक्रम में तुषार गांधी, मेधा पाटकर, नसरुद्दीन…

    Continue reading
    आरके सिंह ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ खोला मोर्चा 

    नई दिल्ली। ज्ञानेश कुमार के खिलाफ बड़ा मोर्चा…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ‘चिंता मत करिए, सरकार हर…’, जनता दर्शन में फरियादियों से बोले CM योगी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका! TMC के खातों के मामले पर अहम टिप्पणी

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Asian Games: श्रीलंका को हराकर फाइनल में भारत, गोल्ड मेडल के लिए भिड़ेंगे इंडिया-पाकिस्तान

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    Explained: UP चुनाव से पहले INDIA गठबंधन में टूट या प्रेशर पॉलिटिक्स?  

    ‘तो मैं बता दूंगा…’ इस्तीफा देने के सवालों पर राजा वडिंग की पहली प्रतिक्रिया