सियासत: बिहार उपचुनाव में जन सुराज पार्टी का लिटमस टेस्ट

शिक्षक, डॉक्टर और सेनानी—कौन है पीके का दांव?

दीपक कुमार तिवारी

पटना। 2025 के आगामी विधानसभा चुनाव से पहले बिहार की राजनीति में एक नई हवा चलाने का दावा करने वाले जन सुराज पार्टी के नायक, प्रशांत किशोर (पीके), ने विधान सभा उपचुनाव के लिए तीन ऐसे उम्मीदवारों को मैदान में उतारा है, जो पारंपरिक राजनीति से हटकर समाज को नई दिशा देने का वादा करते हैं। ये उम्मीदवार शिक्षक, डॉक्टर, और सेनानी की भूमिका निभाते हुए जनता के बीच अपनी पहचान बना चुके हैं।

प्रशांत किशोर ने बेलागंज विधानसभा सीट से प्रोफेसर खिलाफत हुसैन को उम्मीदवार बनाकर मुस्लिम समुदाय के साथ किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाया है। हुसैन, गणित के प्रोफेसर रहे हैं, जिन्होंने समाज को शिक्षा का योगदान दिया है। उनके चुनावी सफर में सबसे बड़ा सवाल यह है कि जनता उन्हें एक शिक्षाविद् के रूप में स्वीकार करेगी या जातीय समीकरण का खेल चलेगा।

इमामगंज विधानसभा क्षेत्र से जन सुराज ने एक शिशु रोग विशेषज्ञ को उतारा है, जिन्होंने कम फीस में गरीबों का इलाज कर अपनी पहचान बनाई है। कोविड-19 के दौरान उनकी नि:शुल्क सेवाओं ने उन्हें जनता के बीच एक मसीहा की छवि दी।

तरारी विधान सभा से पीके ने एक ऐसे पूर्व सेनानी को चुना है, जिनका जीवन देश की सुरक्षा में बीता है। अब वे बदलाव की उम्मीद के साथ जनता के बीच आए हैं, और देश के लिए जागकर सेवा करने वाले अब जनता के लिए नई राजनीति का विकल्प पेश कर रहे हैं।

जन सुराज के कार्यकारी अध्यक्ष मनोज भारती का कहना है, “हम मजबूत नहीं, सही लोगों को चुनते हैं। हमारा उम्मीदवार जनता के बीच से आता है, और उसकी छवि साफ-सुथरी होती है। यह जनता पर निर्भर करता है कि वे इस नए ट्रेंड के साथ चलते हैं या पारंपरिक धनबल, बाहुबल और जातिवाद की राजनीति का हिस्सा बने रहते हैं।”

जनता के इस चुनावी लिटमस टेस्ट में अब देखना होगा कि वे किसे चुनती है—समाज को देने वाले उम्मीदवारों को या फिर पुरानी धारणाओं को।

  • Related Posts

    दरभंगा एम्स के पास 10 से ज्यादा राउंड फायरिंग, युवक को लगी गोली

    दरभंगा में निर्माणाधीन एम्स के पास निजी तौर…

    Continue reading
    कब तक 2005 का रोना रोते रहोगे ललन सिंह, कुछ तो शर्म करो !

    जमुई एनकाउंटर पर ललन सिंह बोले, ‘सम्राट चौधरी…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    ‘प्रधानमंत्री का अपमान करने पर…’, CJP के सौरभ दास हाई कोर्ट के इस फैसले पर हो गए खुश

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

    भारत के सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की सशक्त धुरी थीं अहिल्याबाई होलकर : लक्ष्मण प्रसाद आचार्य

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

     2 मिनट में भारत को दिलाए 2 मेडल, एक तो भाई की राइफल देख शूटिंग में आया

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    भारत की स्थाई सदस्यता के लिए UN में खड़ा हुआ ये देश, बोला- ‘इंडिया को…’

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    अखिलेश के रायबरेली से रथयात्रा शुरू करने पर भड़की कांग्रेस, अजय राय ने कहा – हम भी कन्नौज-इटावा जाएंगे 

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई

    CEC के इस्तीफे की मांग के बीच सौरव,अभिजीत,आशुतोष की मुश्किलें बढ़ीं, HC में सुनवाई