Politics Became Sautan : राजनीति सौतन बनी

बिकते कैसे आदमी, आलू-गाजर भाव ।
देख अगर है देखना, लड़कर एक चुनाव ।।
*
जब भी चुनती बिल्लियां, बन्दर को सरदार ।
हिस्सा उनका चाटता, उनका करे शिकार ।।
*
बने भेड़िये मंत्री, करते हरदम फेर ।
कर पायें क्या फैसला, अब जंगल में शेर ।।
*
जिनकी पहली सोच ही, लूट,नफ़ा श्रीमान ।
पाओगे क्या सोचिये, चुनकर उसे प्रधान ।।
*
जनता आपस में भिड़ी, चुनने को सरकार ।
नेता बाहें डालकर, बन बैठे सरदार ।।
*
मोहल्ले से देखिये, मांगे गली तलाक ।
राजनीति सौतन बनी, कटा रही है नाक ।
*
राजनीति में है नही, सदाचार की लाज।
जयचंदर, जाफ़र कहाँ, आते सौरभ बाज।।
*
पहने नेता टोपियां, घूमे आज अनेक ।
देकर वोट जिताइये, नेता सौरभ नेक ।।
*
सच्चे हित की बात जब, इक प्रतिशत के पास।
जन-मन में कैसे बने, बाकी सौरभ खास।।

डॉ. सत्यवान सौरभ

  • Related Posts

    हम तो बस हार ही चुके थे साथी

    जहर की खेंपे आती थीं हमारी आत्मा में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    सामाजिक भेदभाव को खत्म करना बड़ी चुनौती

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    मेरठ नीला ड्रम केस: आया कोर्ट का फैसला, मुस्कान और साहिल दोषी करार

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    यूपी राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट कौन और कब होगा ऐलान? अखिलेश ने बताया

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    गेंहूं-चना समेत इन छह फसलों की बढ़ी MSP, मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    SIR को लेकर तेजस्वी यादव का बड़ा हमला, ‘बिहार का चुनाव पूरा फर्जीवाड़ा…’

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी

    कौन होता है प्राइवेट यूनिवर्सिटी का मुखिया? कितनी होती है उसकी सैलरी