वस्त्र उतारे पीढ़ियां

अभिनेताओं में बची, किंचित नहीं तमीज।
इनको नंगा देखकर, सौरभ आती खीज।।

वस्त्र उतारे पीढ़ियां, पड़ी आज मदहोश।
अस्थियों में जम गया, क्यों सौरभ आक्रोश।।

करे अहिल्या द्रौपदी, नंगेपन पर नाज।
खड़े दुशासन शिखण्डी, भरे शर्म से आज।।

लाज शर्म को बेचते, देते अजब दलील।
खुलेपन के नाम पर, करे काम अश्लील।।

साधन बन अश्लीलता, बिके बीच बाजार।
बड़ी गज़ब की बात है, देख रहा संसार।।

माला फेरे हाथ में, करते बाला ध्यान।
थामे लकुटी भोग की, ये कैसे सोपान।।

सरे आम बिछने लगी, नंगेपन की सेज।
जो थी कल अश्लीलता, आज वही है क्रेज।।

प्रसिद्धि की चाह में, गए शील को लील।
फिल्में नंगी हो गई, दर्शक अश्लील।।

टीवी फिल्मों में बजे, पश्चिम के हर साज।
खुद को नंगे देखकर, करते है अब नाज।।

डॉ. सत्यवान सौरभ

  • Related Posts

    हम तो बस हार ही चुके थे साथी

    जहर की खेंपे आती थीं हमारी आत्मा में…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

    तो बदल गई सपा पीडीए की परिभाषा, पी मतलब हो गया पूंजीपति ?

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    अमेठी: स्कूल के औचक निरीक्षण पर पहुंचे DM, छात्राओं के साथ किया भोजन

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    सपा के पूर्व मंत्री के परिवार को खाली करना होगा सरकारी घर, लखनऊ नगर निगम ने भेजा नोटिस

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    कौन हैं धनराज परिमल नाथवानी? जिन्हें अखिलेश यादव ने बनाया राज्यसभा उम्मीदवार, राम गोपाल के साथ भरा नामांकन

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल

    एशियन गेम्स में भारत को मिला छठा गोल्ड, बेटियों ने किया कमाल