किसी सूबे के चुनाव से नहीं तय होगी ‘देश की सियासी जंग’, साहब ये जानते हैं!- PM मोदी के बयान पर बोले प्रशांत किशोर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विधानसभा चुनावों में 5 में से 4 राज्यों में पार्टी की जीत के बाद इशारों-इशारों में विपक्ष को चुनौती दी थी, जिसपर प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया दी है

द न्यूज 15 
नई दिल्ली। पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चार राज्यों में सरकार बनाने की दिशा में कदम बढ़ा दिए हैं। पंजाब में आम आदमी पार्टी की सुनामी दिखाई दी, इसके अलावा यूपी, उत्तराखंड, गोवा और मणिपुर में भाजपा ने दमदार प्रदर्शन किया है। पीएम मोदी (Prashant Kishor) ने चार राज्यों के चुनावों में पार्टी को मिली जीत के बाद कहा था, “मैं मानता हूं कि राजनीतिक ज्ञानी अब ये कहेंगे कि 2022 के नतीजों ने 2024 के नतीजों को तय कर दिए हैं।” इस बयान पर चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने जो बोला है वह उनकी एक चालाक कोशिश है।

प्रशांत किशोर ने ट्वीट करते हुए कहा, “देश के लिए लड़ाई 2024 में लड़ी जाएगी और तभी नतीजे आएंगे, किसी राज्य में नहीं। साहेब जानते हैं! इसलिए इन नतीजों के जरिए विपक्ष के खिलाफ मनोवैज्ञानिक धारणा बनाने की चालाक कोशिश कर रहे हैं। इस झूठी कहानी में मत फंसिए।”
प्रशांत किशोर 2024 के महासमर के लिए विपक्ष को एक मंच पर लाने के लिए सूत्रधार की भूमिका निभाने की कोशिश करते रहे हैं। हालिया समय में प्रशांत किशोर ममता बनर्जी और एमके स्टालिन जैसे नेताओं के साथ काम करते हुए विपक्ष के लिए फेवरिट के तौर पर उभरे हैं।

Related Posts

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

कॉकरोच जनता पार्टी पर उद्धव गुट के राज्यसभा…

Continue reading
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम
  • TN15TN15
  • June 11, 2026

टीएमसी में जारी टूट के बीच अब सांसद…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

  • By TN15
  • June 11, 2026
CJP पर संजय राउत का बड़ा दावा, ‘अभिजीत दीपके और प्रधानमंत्री की अमेरिका में मीटिंग हुई, फोटो…’

क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

  • By TN15
  • June 11, 2026
क्या टीएमसी का कांग्रेस में होने जा रहा विलय? घंटों की बैठक के बाद हुआ ये बड़ा फैसला !

‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

  • By TN15
  • June 11, 2026
‘ममता बनर्जी अगर अभिषेक के साथ तो मैं…’, कल्याण बनर्जी ने TMC प्रमुख को दे दिया अल्टीमेटम

सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

  • By TN15
  • June 11, 2026
सेक्टर 16, 17 एवं 18 की झुग्गी बस्तियों में चल रही अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु ज्ञापन सौंपा

पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

  • By TN15
  • June 11, 2026
पिता की पुण्यतिथि पर सचिन पायलट बड़ा सियासी संदेश, अशोक गहलोत का नाम लेकर कही मोहब्बत की दुकान 

दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी

  • By TN15
  • June 11, 2026
दिल्ली की 72 लाख में से सिर्फ 10 हजार इमारतों में सुरक्षा सिस्टम, अब अनिवार्य बनाने की तैयारी