बिहार में खाने की प्लेट पर सियासी बवाल

-आरजेडी का 6000 वाला झूठ
-बीजेपी ने पेश किया 551 रुपये वाला सबूत

दीपक कुमार तिवारी

पटना। बिहार में इन दिनों ‘प्लेट पॉलिटिक्स’ शुरू हुई है। इस पॉलिटिक्स में बीजेपी का पलड़ा अब भारी दिखने लगा है। आरजेडी के नेता शक्ति यादव की ओर से पीएम मोदी के बिहार आगमन पर दिए गए भोज में परोसे गए प्लेट की कीमत पर सवाल खड़ा किया गया था। आरजेडी की ओर से खाने के प्लेट की रेट को प्रति प्लेट 6 हजार रुपये बताया गया था। शक्ति यादव ने इसे बड़ा खुलासा करार दिया था। अब बिहार बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने महालेखाकार की रिपोर्ट के साथ प्रेस कांफ्रेंस किया। नीरज कुमार ने आरजेडी के एक- एक झूठ को सबूत के साथ पर्दाफाश किया है।
बिहार विधानसभा के शताब्दी समारोह के अवसर पर वर्ष 2022 में आयोजित समारोह में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हुए थे। उस दौरान एक भोज का आयोजन किया गया था। उस भोज में परोसे गए प्लेट को लेकर आरजेडी नेता शक्ति यादव ने सवाल खड़ा करते हुए आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी के कार्यक्रम में 6 हजार प्रति प्लेट भोजन कराया गया था। उस वक्त बिहार विधानसभा के अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा थे। आरजेडी के इन आरोपों का सबूत के साथ बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने जवाब दिया है।
बीजेपी प्रवक्ता नीरज कुमार ने आरजेडी के आरोपों के जवाब में कहा कि तथ्य से विपरीत बातें करना और भ्रम फैलाना और अफवाह फैलाना यह आरजेडी काम रह गया है। 9वीं फेल आरजेडी के नेता का गणित कैसा है, आइए मैं आपको समझाता हूं। उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी जब आए थे बिहार में उसके बाद जो भुगतान किया गया था। वो भुगतान किया गया था, 9 लाख 87 हजार 289 रुपया। इसमें 18 हजार 806 रुपये जीएसटी भी शामिल है। ये महालेखाकार के यहां से हमने ये कागज निकाला है।
उन्होंने आगे कहा कि महालेखाकार कार्यालय का ये कागज है, जो भुगतान हुआ है। एजी ऑफिस का ये कागज है। इस कार्यक्रम में 1791 लोगों के भोजन की व्यवस्था की गई थी। उसके बाद प्रति प्लेट का हिसाब देखिए। प्रति प्लेट पड़ा 551 रुपये 25 पैसे मात्र। नीरज कुमार ने आगे कहा कि ये मूल्य अब तक के विधानसभा में कराए गए भोजन में सबसे सस्ते दर पर इसे कराया गया था। दरअसल, आरजेडी को लगता है कि चारा घोटाला और पशुपालन घोटाला वाला समय है। स्कूटर पर चारा ढो लिए और पशु ढो लिए।
उन्होंने आरजेडी को चैलेंज करते हुए कहा कि साहब यहां महालेखाकार ऑफिस का कार्यालय है। बिल्कुल ट्रांसपेरेंट है। 6 हजार रुपये प्रति प्लेट की बात अफवाह फैलाई जा रही है। आरजेडी के द्वारा। मात्र 551 रुपये प्रति प्लेट के हिसाब से खाना खिलाया गया। नीरज कुमार ने कहा कि ठीक उसी तरह जब बिहार में राष्ट्रपति महोदय भी दौरे पर आईं थीं, उस समय भी 551 रुपया 25 पैसे के हिसाब से ही भोजन कराया गया था। नीरज कुमार ने कहा कि ये लोग बिहार को लूटने वाले लोग हैं। उन्हें हमेशा ऐसी ही बातें दिखाई देती हैं। उनकी आंखों पर भ्रष्टाचार का चश्मा लगा हुआ है।
नीरज कुमार ने कहा कि मैंने आरोपों का तथ्य और प्रमाण के साथ जवाब दिया है। उनके आरोप में कोई दम नहीं है। तथ्य से विपरीत बात करना और झूठ के साथ भ्रम फैलाना ही आरजेडी का काम रह गया है। नीरज कुमार के इस खुलासे के बाद बिहार सरकार के डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा ने तेजस्वी यादव पर हमला बोला है। विजय सिन्हा ने कहा कि तेजस्वी यादव ने जीवन में सिर्फ झूठ ही बोला है। वे न तो क्रिकेटर बन सके और न ही राजनेता बन सकते हैं। वे धोखाधड़ी की राजनीति करते हैं।

  • Related Posts

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?
    • TN15TN15
    • June 19, 2026

    राजनीति में आए दिन ऐसे बदलाव देखने को…

    Continue reading
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’
    • TN15TN15
    • June 18, 2026

    यूपी के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    • By TN15
    • June 19, 2026
    Explained: NDA की ‘जादुई छड़ी’ या ‘सत्ता का करिश्मा’! क्यों अपनी पार्टियों से बगावत करके PM मोदी के पीछे चल पड़े सांसद?

    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    • By TN15
    • June 19, 2026
    सरेआम‌‌ जम्हूरियत का कत्लेआम!

    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    • By TN15
    • June 19, 2026
    टेलीग्राम को दिल्ली हाईकोर्ट से बड़ा झटका, 22 जून तक लगा रहेगा बैन, याचिका खारिज   

    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा 

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले में सख्त सीएम योगी, कहा – दूध का दूध और पानी का पानी होगा 

    राहुल सांकृत्यायन के गांव कनैला पहुंची किसान मजदूर नौजवान चेतना पदयात्रा

    • By TN15
    • June 19, 2026
    राहुल सांकृत्यायन के गांव कनैला पहुंची किसान मजदूर नौजवान चेतना पदयात्रा

    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’

    • By TN15
    • June 18, 2026
    सपा में टूट के राजभर के दावे पर संजय सिंह बोले, ‘जो चिट्ठी रामगोपाल यादव ने अमित शाह को दी थी उसमें…’