बिहार अतिथि शिक्षक बहाली: पटना हाई कोर्ट ने दी गेस्ट टीचर को राहत

 सेवा समाप्त का आदेश किया रद्द

 पटना। बिहार के अतिथि शिक्षकों के लिए राहत भरी खबर है। पटना हाई कोर्ट ने अतिथि शिक्षकों को हटाने के आदेश को रद्द कर दिया है, जिससे अब सरकारी स्कूलों में कार्यरत गेस्ट शिक्षकों की सेवाएं बनी रहेंगी। हाई कोर्ट के इस फैसले से 12वीं कक्षा के 4,257 अतिथि शिक्षकों को सीधा लाभ मिलेगा। दरअसल, मार्च 2024 में राज्य के शिक्षा विभाग ने एक आदेश जारी कर अतिथि शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने का निर्णय लिया था। इस फैसले को चुनौती देते हुए शिक्षकों ने पटना हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया।
पटना हाई कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि बिना उचित सुनवाई का मौका दिए किसी भी शिक्षक की सेवा समाप्त नहीं की जा सकती। साथ ही, राज्यपाल की मंजूरी से जारी अधिसूचना को मात्र कार्यकारी आदेश से निरस्त नहीं किया जा सकता।
मार्च 2024 में शिक्षा विभाग ने उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों में अतिथि शिक्षकों की सेवाएं समाप्त करने का निर्देश दिया था। इस आदेश के तहत 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ाने वाले शिक्षकों को बिना पूर्व सूचना या किसी औपचारिक सुनवाई के नौकरी से हटा दिया गया था। ये शिक्षक सरकार द्वारा अस्थायी रूप से नियुक्त किए गए थे, लेकिन बाद में उनकी सेवाएं खत्म करने का फैसला लिया गया था।
सरकारी आदेश के विरोध में अतिथि शिक्षकों ने लंबे समय तक धरना-प्रदर्शन किया और न्याय की मांग को लेकर अदालत का रुख किया। अब हाई कोर्ट के इस फैसले के बाद अतिथि शिक्षकों में खुशी की लहर है, क्योंकि उन्हें न्याय मिला है और उनकी नौकरियां सुरक्षित हो गई हैं।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    क्या डॉ. बी. आर. अम्बेडकर ने सनातन धर्म की उस अवधारणा को स्वीकार किया था जिसका दावा रूढ़िवादी हिन्दू करते हैं?

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    तो हम संसद अटेंड कर लेते

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    इंडिया गठबंधन मार्च : अखिलेश हिरासत में, UP में सपाइयों ने काटा बवाल

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    पंजाब सीएम के OSD के खिलाफ CBI जांच पर सरकार पहुंची सुप्रीम कोर्ट, कब होगी सुनवाई?

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    महाराष्ट्र में सूखे का संकट, किसानों का कर्जमाफ, सरकार ने बनाई 12 सदस्यीय कमेटी

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए

    स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरते समय जहाज पर हमला, 11 भारतीय घायल, MEA- बंद कीजिए