बिहार में स्मार्ट मीटर को लेकर सियासी बवाल शुरू

 आरजेडी को मिला बड़ा मुद्दा,  जगदानंद ने किया आंदोलन का ऐलान

 पटना। राजद ने बिहार में लगने वाले स्मार्ट मीटर के खिलाफ अपना अभियान शुरू कर दिया है। राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने जनता से आह्वान किया है कि जो लोग स्मार्ट मीटर से परेशान हैं, आरजेडी उनके साथ है। उन्होंने कहा कि राजद एक अक्टूबर से स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन शुरू करेगी। इसे लेकर आज आरजेडी दफ्तर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमें जगदानंद सिंह ने बताया की स्मार्ट मीटर लगाने का ठेका जिन कंपनियों को दिया गया है, वह जनता और सरकार के खजाने दोनों को लूट रही हैं। इसलिए उन्होंने आह्वान किया कि जो बिजली कर्मी स्मार्ट मीटर लगाने आए उन्हें गांव में घुसने मत दो। उन्होंने कहा कि ये आरजेडी का नारा है की स्मार्ट मीटर लगाने वालों को गांव में प्रवेश न दें। और स्मार्ट मीटर को उखाड़ कर फेंक दें।
प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार को गांव तक बिजली पहुंचाने के लिए 23 हजार करोड़ रुपए मिले हैं। इसके अलावा 40 से 50 हजार करोड़ रुपए भारत सरकार भी बिहार में निवेश कर रही है। लेकिन जिन कंपनियों को ठेका दिया गया है, वह दोनों तरफ से लूट रही हैं। जगदानंद सिंह ने कहा कि ये कंपनियां सरकार के खजाने से भी लूट रही हैं और जनता को भी लूट रही हैं।
राजद के वरिष्ठ नेता ने बताया कि गांव तक बिजली पहुंचाने के नाम पर कंपनियां पोल गाड़ने से लेकर तार खींचने तक का चार्ज वसूल रही है। जबकि सरकार की तरफ से इन्हें 23 हजार करोड़ रुपए की राशि लोगों तक बिजली पहुंचाने के लिए उपलब्ध कराई गई हैं। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने के नाम पर प्रदेश में भयानक करप्शन चल रहा है। उन्होंने राजनीतिक पार्टियों के बयान पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि 2005 से तुलना की जाती है। लेकिन 2005 की तुलना 2024 में करने से काम नहीं चलता है।
आरजेडी के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने बिजली विभाग की लूट को उजागर करते हुए कहा कि आज बिहार का बिजली विभाग लूट का अड्डा बना हुआ है। उन्होंने तीखी बयानबाजी करते हुए कहा कि जितने भी लुटेरे हैं, वह बिजली विभाग चला रहे हैं। इनके सरदार बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। जगदानंद सिंह ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लगभग चेतावनी देने के लहजे में यह बात कही कि उन्हें इस लूट से जनता को बचाना चाहिए। वरना जनता का क्रोध कभी-कभी उबाल जाता है। जिससे बहुत मुश्किल होता है।
राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने स्मार्ट मीटर को लेकर कहा कि एक अक्टूबर से स्मार्ट मीटर के खिलाफ आंदोलन शुरू किया जाएगा। उन्होंने कहा हम लोगों का भी नारा है कि स्मार्ट मीटर लगाने वालों को गांव में प्रवेश मत करने दो और यदि डेढ़ दो महीने के भीतर इसमें सुधार नहीं हुआ तो स्मार्ट मीटर उखाड़ कर फेंक दो। उन्होंने कहा कि स्मार्ट मीटर लूट का आधार बना हुआ है। उन्होंने कहा कि जनता के साथ लूट होती रहे और तेजस्वी देखते रहें इसके लिए राजद नहीं बना है। उन्होंने कहा स्मार्ट मीटर को लेकर लोगों को जो परेशानी हो रही है उसकी वजह से बिहार विद्रोह के कगार पर खड़ा है। जिसमें राष्ट्रीय जनता दल आम लोगों के साथ खड़ा है।

  • Related Posts

    तेज प्रताप यादव ने सम्राट सरकार को वापस की अपनी सुरक्षा, चेतावनी दी, ‘किसी भी अप्रिय घटना…’
    • TN15TN15
    • June 15, 2026

    जनशक्ति जनता दल (जेजेडी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज…

    Continue reading
    Lalu Yadav News: न कोई गनमैन, न एस्कॉर्ट, बिना सुरक्षा के पटना की सड़कों पर निकले लालू यादव, मची हलचल
    • TN15TN15
    • June 10, 2026

    बिहार में इन दिनों जनता से जुड़े मुद्दों…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    • By TN15
    • June 16, 2026
      ‘पड़ोसन को तड़पते देखना चाहती थी…’, नफरत की आग में 5 साल की मासूम की हत्या

    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    • By TN15
    • June 16, 2026
    मध्यप्रदेश राज्यसभा सीट पर मीनाक्षी नटराजन के नामांकन रद्द को लेकर उठे सवाल: गलती, साजिश या राजनीतिक रणनीति?

    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    • By TN15
    • June 16, 2026
    वैभव सूर्यवंशी को क्यों आया भयंकर गुस्सा? श्रीलंकाई टीम से झगड़े की असली वजह आई

    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    राघव चड्ढा के BJP में शामिल होने के बाद अरविंद केजरीवाल की पहली प्रतिक्रिया

    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    • By TN15
    • June 16, 2026
    अकाल तख्त ने सीएम भगवंत मान को घोषित किया ‘पंथ विरोधी’, अब अरविंद केजरीवाल बोले ….

    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया

    • By TN15
    • June 16, 2026
    ’10-15 करोड़ रुपये दे तो सोने के लिए तैयार हूं’, अपूर्वा मखीजा ने ‘कॉम्प्रोमाइज’ को लेकर ये क्या कह दिया