महिलाओं को उम्मीदवार बनाने में राजनीतिक दल मार रहे डंडी

राम नरेश
पटना । महिला अधिकार,सशक्तिकरण और महिलाओं से जुड़ी योजनाओं की बात जोरों से की जाती है लेकिन जब चुनाव मैदान में उतारने की बात आती है तो राजनीतिक दलों की प्राथमिकता बदल जाती है।लोकसभा चुनाव 2024 में प्रत्येक दल ने महिलाओं को उम्मीदवार बनाने में कंजूसी बरती है। इसके साथ ही स्टार प्रचारक बनाने में भी कुछ यही हाल रहा है।

विभिन्न दलों के 220 स्टार प्रचारकों में महज 31 महिला ही स्टार प्रचारक बनायी गयी हैं। चुनाव प्रचार में भाजपा, जदयू, राजद, कांग्रेस, माले और हम ने अपने स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।राजनीतिक दलों द्वारा जारी स्टार प्रचारकों की सूची में माले ने सबसे अधिक सात महिलाओं को स्टार प्रचारक बना कर मैदान में उतारा है, तो राजद ने छह, भाजपा ने पांच, जदयू ने छह, कांग्रेस ने पांच और हम ने दो महिला स्टार प्रचारकों सूची में शामिल किया है।

भाजपा के 40 स्टार प्रचारकों में महिला स्टार प्रचारक के रूप में रेणु देवी, स्मृति इरानी, धर्मशीला गुप्ता, निवदेता सिंह और निक्की हेंम्ब्रम को शामिल किया गया है। इधर, जदयू ने भी अपने 40 स्टार प्रचारकों में महिला स्टार प्रचारकों में लेसी सिंह, शीला कुमारी, कहकशां परवीन, मनोरमा देवी और कुमुद वर्मा को जिम्मेदारी सौंपी है। हालांकि, जदयू ने अपने दो चरणों के लिए कुछ प्रचारकों की जिम्मेदारी में परिवर्तन भी किया है।

राष्ट्रीय जनता दल अपने 40 स्टार प्रचारकों की सूची में छह महिला स्टार प्रचारों को जगह दी है। इसमें राबड़ी देवी, डा कांति सिंह, स्वीटी सीमा हेंम्ब्रम, अनिता देवी, उर्मिला ठाकुर और समता देवी शामिल हैं। कांग्रेस के 40 स्टार प्रचारकों में पांच महिलाओं को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। इसमें सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, मीरा कुमार, रंजीत रंजन और वीणा शाही शामिल हैं।

माले की ओर से जारी 40 स्टार प्रचारकों की सूची में मीना तिवारी, शशि यादव, गीता मंडल, सुचेता डे, श्वेता राज, सरोज चौबे और मंजू प्रकाश के नाम शामिल है। हम पार्टी ने अपने 20 स्टार प्रचारकों में महिला प्रचारक के रूप में ज्योति देवी और पूजा सिंह को जिम्मेदारी सौंपी है।

  • Related Posts

    BJP विधायक विनय बिहारी धरना पर बैठे, बोले- ‘जब तक सम्राट चौधरी…’  

    लौरिया विधानसभा से बीजेपी के विधायक विनय बिहारी…

    Continue reading
    छठ पर बिहार जाने वालों को मिलेगी राहत, दिल्ली सरकार चलाएगी बसें

    छठ पूजा पर अपने घर बिहार जाने की…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    किसान सभा की मांग पर 64.7% अतिरिक्त मुआवजे के वितरण के आदेश लखनऊ से जारी

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    अपनी दुर्दशा पर रो रहा नयाबास का सरकारी स्कूल, महीनों गायब रहती हैं शिक्षका, पानी और शौचालय का दुरुस्त व्यवस्था नहीं  

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    जंतर-मंतर पर पुलिसवालों के नेम टैग क्यों गायब? CPI सांसद ने अमित शाह को लिखा लेटर!

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    फॉर्म 6 पर SC की टिप्पणी से बवाल, कांग्रेस और CJP बोली- ‘…तो CEC ने झूठ बोला’

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    क्या लोकतंत्र शासकों के हुक्म का नाम है या लोगों के अधिकारों का?

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण! 

    Rajya Sabha : बीजेपी ने घोषित किये 8 प्रत्याशी, बनाया जातीय समीकरण!